लाइव न्यूज़ :

आज का इतिहासः इंसान ने चांद पर गोल्फ खेलने का आनंद लिया, बड़ी हस्तियों के नाम से जुड़ा दिन

By भाषा | Updated: February 6, 2020 13:28 IST

यही वह दिन है जब एलिजाबेथ द्वितीय ने 1952 में ग्रेट ब्रिटेन का सिंहासन संभाला, और 1971 में इनसान ने चांद पर गोल्फ खेलने का आनंद लिया। छह फरवरी को विश्व में कई महान विभूतियों ने जन्म लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसीमांत गांधी के नाम से पुकारे गए खान अब्दुल गफ्फार खां का जन्म 1890 में 6 फरवरी को हुआ।अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और भारत में खासे लोकप्रिय रहे रोनाल्ड रेगन का जन्म भी 1911 में छह फरवरी के दिन हुआ।

साल के दूसरे महीने का छठा दिन ग्रेगरी कैलेंडर के अनुसार साल का 37वां दिन है। बाकी तमाम दिनों की तरह यह दिन भी इतिहास में कई अच्छी बुरी घटनाओं का साक्षी रहा है। 

यही वह दिन है जब एलिजाबेथ द्वितीय ने 1952 में ग्रेट ब्रिटेन का सिंहासन संभाला, और 1971 में इनसान ने चांद पर गोल्फ खेलने का आनंद लिया। छह फरवरी को विश्व में कई महान विभूतियों ने जन्म लिया। सीमांत गांधी के नाम से पुकारे गए खान अब्दुल गफ्फार खां का जन्म 1890 में 6 फरवरी को हुआ, जबकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और भारत में खासे लोकप्रिय रहे रोनाल्ड रेगन का जन्म भी 1911 में छह फरवरी के दिन हुआ।

देश दुनिया के इतिहास में छह फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1890 : महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान का जन्म।

1911 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रेगन का जन्म। रोनाल्ड विल्सन रेगन अपने शानदार व्यक्तित्व और अंदाज के कारण दुनिया भर में खासे लोकप्रिय रहे। वह इस पद पर पहुंचने वाले एकमात्र फिल्म अभिनेता थे।

1931 : मोतीलाल नेहरू का निधन।

1952 : एलिजाबेथ द्वितीय ने ग्रेट ब्रिटेन की राजगद्दी संभाली। उन्होंने वर्ष 2002 में ब्रिटिश के राज सिंहासन पर अपने 50 वर्ष पूरे करने का जश्न मनाया था।

1958 : म्यूनिख में एक हवाई हादसे में 21 लोग मारे गए। इनमें मानचेस्टर युनाइटिड फुटबाल क्लब के सात खिलाड़ी भी थे।

1959 : श्रीमती अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश नियुक्त हुईं।

1971 : अपोलो 14 के जरिए चांद पर पहुंचे एलन शेपर्ड ने दो दिन तक चांद पर चहलकदमी के दौरान एक गोल्फ़ क्लब से गोल्फ बॉल को हिट किया और चांद पर गोल्फ़ खेलने वाले पहले व्यक्ति बन गए।

1993 : अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश की एड्स से जुड़े निमोनिया से निधन। वह ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी थे।

2001 : इसराइल में दक्षिणपंथी लिकुद पार्टी के एरियल शेरॉन ने चुनाव में जीत हासिल की। शेरॉन एक निडर सैनिक और राजनीतिज्ञ माने जाते थे और साल 1982 के लेबनान हमले में उन्होंने रक्षामंत्री के तौर पर अहम भूमिका निभाई थी।

टॅग्स :हिस्ट्रीअमेरिकाचंद्रमारूसअफगानिस्तानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?