लाइव न्यूज़ :

आज के दिन स्वतंत्र भारत में हुए थे लोकसभा के पहले चुनाव, जानिए 25 अक्टूबर इतिहास में क्यों है खास

By भाषा | Updated: October 25, 2018 07:26 IST

आजादी के फौरन बाद पहले लोकसभा चुनाव के लिए 25 अक्टूबर 1952 को वोट डालने वाले उन 17 करोड़ से अधिक भारतीय मतदाताओं के रोमांच का अनुमान लगाइए, जिन्होंने अंग्रेजों के इस अनुमान को गलत साबित कर दिया कि भारतीय समाज लोकतंत्र का दायित्व निभा नहीं पाएगा

Open in App

भारत दुनिया का सबसे विशाल लोकतांत्रिक देश है। आज हम भले इसमें कमियां देखते हों, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह देश के हर नागरिक को अपनी सरकार चुनने का अवसर देता है। आजादी के फौरन बाद पहले लोकसभा चुनाव के लिए 25 अक्टूबर 1952 को वोट डालने वाले उन 17 करोड़ से अधिक भारतीय मतदाताओं के रोमांच का अनुमान लगाइए, जिन्होंने अंग्रेजों के इस अनुमान को गलत साबित कर दिया कि भारतीय समाज लोकतंत्र का दायित्व निभा नहीं पाएगा। 

25 अक्टूबर की तारीख में देश दुनिया के इतिहास में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1296 : संत ज्ञानेश्वर ने समाधि ली।

1881 : स्पेन के महान चित्रकार, मूर्तिकार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी पाब्लो पिकासो का जन्म। वह 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली और महानतम कलाकारों में शुमार किए जाते हैं।

1947: कश्मीर के महाराजा हरि सिंह भारत आए और पाकिस्तानी हमले के मद्देनजर मदद की अपील की।

1950 : चीन ने कोरिया की लड़ाई में उत्तर कोरिया का साथ देते हुए दक्षिण कोरिया के खिलाफ कदम रखा। 1951: आजादी के बाद भारत में पहले आम चुनाव।

1964 : राष्ट्रपति कौंडा ने जाम्बिया में सत्ता संभाली। ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल करने वाला जाम्बिया नौवां अफ्रीकी देश।

1964: भारत ने अपना पहला स्वदेशी टैंक विकसित किया। इस टैंक को नाम दिया गया ‘‘विजयंत’’।

1980: उर्दू के प्रसिद्ध शायर साहिर लुध्यानवी का निधन।

1983 : अमेरिका की सेना ने राष्ट्रपति रोनाल्ड रेगन के आदेश पर छोटे से कैरेबियाई द्वीप ग्रेनाडा पर कब्जा किया। इससे पहले वामपंथियों की बगावत में प्रधानमंत्री मौरिस बिशप मारे गए।

1990: मेघालय के संस्थापक और राज्य के पहले मुख्यमंत्री विलियमसन अंपांग संगमा का निधन।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह