लाइव न्यूज़ :

Today Top News: निर्भया केस के चारों दोषियों के मामले आज होगी सुनवाई, दिल्ली में अमित शाह व नीतीश कुमार आज करेंगे मंच साझा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2020 07:48 IST

निर्भया के दोषियों की फांसी पर शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा लगाई गई रोके के फैसले को केंद्र व तिहाड़ जेल प्रशासन ने शनिवार को हाईकोर्ट में चुनौती दी। केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई आज के लिए तय की।

Open in App
ठळक मुद्देधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी।JNU के छात्र आज शाहीन बाग के लिए निकालेंगे मार्च, प्रदर्शन में होंगे शामिल।

निर्भया के सभी चारों दोषियों के मामले में आज भी होगी सुनवाई

निर्भया के दोषियों की फांसी पर शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा लगाई गई रोके के फैसले को केंद्र व तिहाड़ जेल प्रशासन ने शनिवार को हाईकोर्ट में चुनौती दी। केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई आज के लिए तय की। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार की एकल पीठ ने केंद्र और तिहाड़ प्रशासन की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की। 

दिल्ली चुनाव के लिए आज खुलेगा कांग्रेस के वादे का पिटारा, चुनाव के लिए जारी करेगी घोषणा पत्रविधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। माना जा रहा है कि इसमें दिल्ली के विकास के मुद्दे सहित कई और महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। घोषणा पत्र में 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली, पेंशन में बढ़ोतरी, अनधिकृत कॉलोनियों के नियमित करने में 7 ए की अड़चन दूर करने सहित कई अहम मुद्दे को शामिल किया जा सकता है। राजीव भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी पीसी चाको, अजय माकन, सुभाष चोपड़ा, कुलदीप सिंह नागरा सहित अन्य अन्य नेता पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। बता दें कि कांग्रेस से पहले भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र ‘दिल्ली संकल्प पत्र’ जारी किया और गरीबों के लिए दो रुपये प्रति किलो के भाव से अच्छा आटा और हर घर को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करने का वादा किया है। 

JNU के छात्र आज शाहीन बाग के लिए निकालेंगे मार्च, प्रदर्शन में होंगे शामिलदिल्ली के शाहीन बाग व जामिया में गोली चलने की घटना के खिलाफ आज जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र विरोध प्रदर्शन करेंगे। छात्रों ने कहा कि हम शाहीन बाग में अहिंसा के रास्ते चलकर अपना विरोध जता रहे लोगों के साथ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि सैकड़ों छात्र मार्च निकालकर गोलीबारी की घटना के खिलाफ अपना रोष प्रकट करेंगे और शाहीन बाग के प्रदर्शन में शामिल होंगे।  

दिल्ली चुनावः अरविंद केजरीवाल आज किरारी, मुंडका, विश्वास नगर, लक्ष्मी नगर तो अमित शाह डोर टू डोर कैंपेन करेंगेदिल्ली चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है। हर दल सत्ता में आने के लिए दिन रात एक किए हुए है। आज दिल्ली के सीएम केजरीवाल किरारी, मुंडका, विश्वास नगर, लक्ष्मी नगर और रिठाला में कैंपेन करेंगे। वहीं, गृह मंत्री व भाजपा नेता अमित शाह बिहार के CM नीतीश कुमार के साथ मंच साझा कर चुनावी भाषण देंगे। इसके अलावा डोर टू डोर कैंपेन भी करेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ओखला में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 

टॅग्स :अमित शाहदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारनिर्भया गैंगरेपअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं