लाइव न्यूज़ :

Today Top News: श्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे आज बनारस जाएंगे, अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भारत की बांग्लादेश से होगी भिड़ंत

By स्वाति सिंह | Updated: February 9, 2020 07:40 IST

पीएम महिंदा राजपक्षे रविवार को सबसे पहले भगवान बुद्ध के प्रथम धर्म उपदेश स्थली के दर्शन करने करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने चार दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं।प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगी

श्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे आज बनारस आएंगे

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने चार दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। रविवार को वह काशी पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के आने की सूचना के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं। पीएम महिंदा राजपक्षे रविवार को सबसे पहले भगवान बुद्ध के प्रथम धर्म उपदेश स्थली के दर्शन करने करेंगे। यह जानकारी महाबोधि सोसायटी आफ इंडिया के संयुक्त सचिव भिक्षु के मेधांकर थेरो ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 9 फरवरी को दोपहर साढ़े 3 बजे सारनाथ पहुंचेंगे। तथागत की उपदेश स्थली, धमेख स्तूप के दर्शन पूजन करेंगे।

प्रियंका आज वाराणसी का दौरा करेंगी, रविदास जयंती समारोह में होंगी शामिल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगी, जहां वह गुरु रविदास जयंती समारोह में शामिल होंगी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार प्रियंका रविवार दोपहर वाराणसी पहुंचेंगी और फिर गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद वह गुरु रविदास जयंती समारोह में शामिल होंगी।

बांग्लादेश पहली बार अंडर-19 विश्व कप फाइनल में, रविवार को भारत से होगी भिड़ंत

बांग्लादेश ने गुरूवार को यहां न्यूजीलैंड पर छह विकेट की शानदार जीत से पहली बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना चार बार के चैम्पियन भारत से होगा। महमूदुल हेसन जॉय ने 127 गेंद में 100 रन की पारी खेली जिससे बांग्लादेश ने 212 रन का लक्ष्य 44.1 ओवर में चार विकेट पर 215 रन बनाकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बेकहम व्हीलर-ग्रीनवाल के नाबाद अर्धशतक की बदौलत आठ विकेट पर 211 रन बनाये थे। 

टॅग्स :वाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं