लाइव न्यूज़ :

Today Top News: देश भर में लगा जनता कर्फ्यू, PM मोदी ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए लोगों से की अपील, संक्रमित लोगों की संख्या हुई 315

By अनुराग आनंद | Updated: March 22, 2020 08:07 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि जनता कर्फ्यू में हमें खुद को अपने ही घरों में सुरक्षित रखना है और देश में संक्रमण को बढ़ने से रोकना है। 

Open in App
ठळक मुद्देरविवार सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक आवश्यक सुविधाओं को छोड़कर सभी सुविधा लगभग बंद रहेगा। वाराणसी में भी एक 30 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित पाया गया है।

देश भर में लगा जनता कर्फ्यू-दुनिया के ज्यादातर देश कोरोना के चपेट में हैं। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण पिछले 24 घंटे में काफी तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के दिन लोगों से जनता कर्फ्यू में मदद करने की अपील की है।

जनता कर्फ्यू के लिए देश पूरी तरह से तैयार है। रविवार सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक आवश्यक सुविधाओं को छोड़कर सभी सुविधा लगभग बंद रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने लोगों से अपील की है कि जनता कर्फ्यू में हमें खुद को अपने ही घरों में सुरक्षित रखना है और देश में संक्रमण को बढ़ने से रोकना है। 

आपको बता दें कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, नोएडा लखनऊ, बेंगलुरु सहित कई अन्य बड़े शहरों में मॉल और पर्यटक स्थल पहले से ही बंद हैं। कई राज्यों में बसों पर भी पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा कई सारी उड़ानें भी रद्द की गई हैं। जनता कर्फ्यू के तहत ही दिल्ली में ऑटो टैक्सी यूनियन ने ऐलान किया कि रविवार को दिल्ली में ऑटो टैक्सी नहीं चलेंगे। इधर, हरियाणा और राजस्थान में धारा-144 लागू है।

देश भर में कोरना वायरस संक्रमण के मामले 300 के पार-

इसके अलावा देश भर में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटे में काफी तेजी से वृद्धि देखने को मिली है। वर्तमान में खबर लिखने तक संक्रमित मरीजों की संख्या 315 हो गई है। पाकिस्तान में अब तक 739 लोग संक्रमित हो गए हैं। यही नहीं वाराणसी में भी एक 30 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित पाया गया है। यह व्यक्ति पिछले दिनों दुबई से यात्रा कर भारत वापस लौटा था। 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से बगावत करने वाले विधायक भाजपा में शामिल

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से बगावत करके कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने वाले सभी विधायकों ने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। ये सभी विधायक भाजपा में शामिल हुए। यही नहीं सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इन विधायकों को उनके क्षेत्र से भाजपा पार्टी द्वारा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया जाएगा, ये बात भी आश्वासन सभी विधायकों को दिया गया है। 

कोरोना वायरस के चलते जामिया मिलिया के गेट पर हो रहा प्रोटेस्ट नहीं होगा-जामिया मिलिया इस्लामिया: हम गेट नंबर 7 पर चल रहे 24 घंटे के सिट-इन विरोध को अस्थायी रूप से निलंबित करते हैं। सभी प्रदर्शनकारियों से अपील है कि कृपया स्थिति को गंभीरता से लें और इस घातक बीमारी से खुद को और दूसरों को बचाएं।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीइंडियामध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है