लाइव न्यूज़ :

Today Top News: सरकारी बैंकों ने 1 मार्च से 15 मई के बीच दिए 6.45 लाख करोड़ रुपये के लोन, देश में कोरोना के मामले 1 लाख के पार, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

By भाषा | Updated: May 19, 2020 14:28 IST

मंगलवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं..

Open in App

नई दिल्ली।कोरोना वायरस संकट के बीच सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) ने विभिन्न क्षेत्रों को एक मार्च से 15 मई के बीच 6.45 लाख करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दी। वहीं देश में मंगलवार को कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 1,01,139  पहुंच गई, जबकि 3,163 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

प्रवासियों के लिए बसों के मामले पर उप्र सरकार ने राजनीति की: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि पार्टी प्रवासी मजदूरों को राज्य में वापस लाने के लिए जो एक हजार बसें चलाना चाहती थी, उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार ने आज सुबह लखनऊ भेजने की मांग की थी जो साफ दर्शाता है कि योगी सरकार का यह कदम राजनीति से प्रेरित था।

सरकारी बैंकों ने एक मार्च से 15 मई के बीच 6.45 लाख करोड़ रुपये के कर्ज को दी मंजूरी

कोरोना वायरस संकट के बीच सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) ने लघु और मझोले उद्योगों (एमएसएमई), कृषि और खुदरा सहित विभिन्न क्षेत्रों को एक मार्च से 15 मई के बीच 6.45 लाख करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दी।

देश में कोविड-19 के मामले 1,01,139 पर पहुंचे, मृतक संख्या 3,163 हुई

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले मंगलवार को एक लाख के पार पहुंच गए, जबकि संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 3,163 पर पहुंच गई है।

दिल्ली में दो महीने बाद सार्वजनिक परिवहन बहाल

दिल्ली में करीब दो महीने बाद सार्वजनिक परिवहन सेवा मंगलवार को शुरू हो गई। सड़कों पर बसें, ऑटो और टैक्सियां चल रही हैं, लेकिन समिति संख्या में इनमें सवारियां सफर कर रही हैं।

दिल्ली उच्च न्यायालय का दो निजी स्कूलों को केवल ट्यूशन फीस लेने का निर्देश

दिल्ली उच्च न्यायालय ने यहां के दो निजी स्कूलों को ट्यूशन फीस के अलावा विद्यार्थियों से किसी अन्य तरह का शुल्क नहीं लेने का निर्देश दिया है और कहा है कि ट्यूशन फीस भी पिछले साल 31 अक्टूबर से पहले की दर के हिसाब से ली जाएगी।

नेपाल ने भारत से सीमा विवाद के बीच नया मानचित्र स्वीकृत किया; लिपुलेख, कालापानी को किया शामिल

भारत के साथ सीमा विवाद के बीच नेपाल के कैबिनेट ने एक नया राजनीतिक मानत्रिच स्वीकार किया है, जिसमें लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाली क्षेत्र में दर्शाया गया है।

आईओसी ने अंतरराष्ट्रीय महासंघों को ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंटों की तारीख तय करने को कहा

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने सभी अंतरराष्ट्रीय महासंघों से टोक्यो ओलंपिक के क्वालिफायर टूर्नामेंटों की तारीखों को अंतिम रूप देने और कोविड-19 महामारी के बीच टूर्नामेंटों को रद्द करने सहित सभी तरह की संभावनाओं के लिए आपात योजना मसौदा बनाने में मदद करने को कहा है।

लॉकडाउन के दौरान तकनीकों से रूबरू हुए हॉकी खिलाड़ी

भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमें सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कई नयी तकनीकें सीख गई हैं, जिनकी जरूरत उन्हें कोरोना लॉकडाउन के दौरान इंडोर अभ्यास में पड़ रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाप्रियंका गांधीदिल्लीदिल्ली हाईकोर्टनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया