आज की 5 बड़ी खबरें, पहली तिमाही में शानदार GDP  ग्रोथ रेट, 2021 की जनगणना में जुटाया जाएगा OBC डेटा

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 31, 2018 18:40 IST2018-08-31T18:40:51+5:302018-08-31T18:40:51+5:30

भीमा कोरेगांव मामले पर महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि गिरफ्तार किये गए मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के माओवादियों से संबंध होने के बारे में उनके पास ठोस सबूत हैं।

Today top five breaking news wrap up trending story 31 august 2018 | आज की 5 बड़ी खबरें, पहली तिमाही में शानदार GDP  ग्रोथ रेट, 2021 की जनगणना में जुटाया जाएगा OBC डेटा

आज की 5 बड़ी खबरें, पहली तिमाही में शानदार GDP  ग्रोथ रेट, 2021 की जनगणना में जुटाया जाएगा OBC डेटा

नई दिल्ली, 31 अगस्त: मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में देश का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 8.2 प्रतिशत बढ़ा है। यह पिछले 2 सालों में सबसे ऊंची विकास दर है। शुक्रवार को सरकार ने जीडीपी के आंकड़े जारी किए। शेयर बाजारों में तीसरे दिन भी नरमी जारी है। जो लगातार पांचवें महीने से तेजी रही है। भीमा कोरेगांव मामले पर महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि गिरफ्तार किये गए मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के माओवादियों से संबंध होने के बारे में उनके पास ठोस सबूत हैं। आइए जानें आज दिन की पांच बड़ी खबरें...

1- 2021 की जनगणना में जुटाया जाएगा OBC डेटा

केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार 2021 की जनगणना में अलग से ओबीसी डेटा जुटाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। बता दें कि अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी के आंकड़े जारी करने की मांग लंबे से वक्त से पिछड़े नेताओं की ओर से की जाती रही है। ऐसे में मोदी सरकार का यह फैसला एक बड़ा कदम के तौर पर देखा जा रहा है। 

2- सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 8.2 प्रतिशत बढ़ा 

 मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में देश का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 8.2 प्रतिशत बढ़ा है। यह पिछले 2 सालों में सबसे ऊंची विकास दर है। शुक्रवार को सरकार ने जीडीपी के आंकड़े जारी किए।

3-  शेयर बाजारों में तीसरे दिन भी नरमी

कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन गिरावट में बंद हुए। हालांकि इनमें लगातार पांचवीं मासिक तेजी रही और अगस्त 2016 के बाद इन्होंने सबसे बड़ी मासिक छलांग लगायी। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स और निफ्टी लगातार छठे सप्ताह बढ़त में रहे। इनमें क्रमश: 393.27 अंक और 123.40 अंक की साप्ताहिक तेजी आयी।

भारतीय रुपये के पहली बार गिर कर प्रति डालर 71 के भी नीचे आ जाने और सितंबर के डेरिवेटिव सौदों की शुरूआत कमजोर रहने से सेंसेक्स 45 अंक नीचे आ गया। हालांकि निफ्टी मामूली 3.70 अंक तेज रहा। 

4-  गिरफ्तार कार्यकर्ताओं के पत्र में ‘‘राजीव गांधी जैसी’’ घटना का जिक्र: पुलिस

भीमा कोरेगांव मामले पर महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि गिरफ्तार किये गए मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के माओवादियों से संबंध होने के बारे में ‘‘ठोस सबूत’’ हैं। साथ ही गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं में से एक द्वारा भेजे गए एक पत्र में “मोदी राज खत्म करने के लिए राजीव गांधी जैसी घटना” की योजना बनाने का भी जिक्र है। 

महाराष्ट्र पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून व्यवस्था) परमवीर सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि रोना विल्सन और भाकपा माओवादी के एक नेता के बीच एक ई-मेल पत्र में राजीव गांधी जैसी घटना के जरिए ‘‘मोदी राज’’ खत्म करने के बारे में कहा गया है। मानवाधिकार कार्यकर्ता रोना जैकब विल्सन को इस साल जनवरी में महाराष्ट्र के कोरेगांव-भीमा गांव में हुई हिंसा के संबंध में जून में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। 

5- नेपालः काठमांडू में पीएम मोदी का संबोधन

नेपाल काठमांडू में पीएम मोदी ने कहा नेपाल के साथ हमारे करीबी संबंध हैं। भारत और नेपाल के बीच आस्था, अस्मिता और अपनेपन की साझेदारी है। पीएम मोदी यहां चौथे ‘‘बिमस्टेक’’ सम्मेलन में हिस्सा लेने गए हैं। गौरतलब है कि बिमस्टेक बांग्लादेश, भारत, म्यामां, श्रीलंका, थाईलैंड, भूटान और नेपाल की सदस्यता वाला एक क्षेत्रीय संगठन है। इन देशों में विश्व की 22 फीसदी आबादी रहती है। 

(भाषा इनपुट)

Web Title: Today top five breaking news wrap up trending story 31 august 2018

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे