टॉप 5 न्यूज: राहुल गांधी ने #MeToo को लेकर दिया ये बयान, जाकिर नाइक पर आतंकवाद रोधी कानून के तहत केस दर्ज

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 12, 2018 19:37 IST2018-10-12T19:37:38+5:302018-10-12T19:37:53+5:30

राफेल विमान सौदे को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को बेंगलुरू में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे।

Today top five breaking news wrap up trending news 12 October 2018 | टॉप 5 न्यूज: राहुल गांधी ने #MeToo को लेकर दिया ये बयान, जाकिर नाइक पर आतंकवाद रोधी कानून के तहत केस दर्ज

टॉप 5 न्यूज: राहुल गांधी ने #MeToo को लेकर दिया ये बयान, जाकिर नाइक पर आतंकवाद रोधी कानून के तहत केस दर्ज

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर:  आज पूरे दिन की प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने #Metoo अभियान का समर्थन करते हुए शुक्रवार को कहा कि बदलाव लाने के लिए सच को ऊंची आवाज में बोलना होगा। उच्चतम न्यायालय ने उत्तराखंड में सभी धार्मिक संगठनों, संस्थाओं, पंचायतों और समूहों द्वारा ‘फतवे’ जारी करने पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। राफेल विमान सौदे को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को बेंगलुरू में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे।

1- राहुल गांधी ने #MeToo पर तोड़ी चुप्पी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'मी टू' अभियान का समर्थन करते हुए शुक्रवार को कहा कि बदलाव लाने के लिए सच को ऊंची आवाज में बोलना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'मी टू' अभियान का समर्थन करते हुए शुक्रवार को कहा कि बदलाव लाने के लिए सच को ऊंची आवाज में बोलना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यह समय है कि सभी लोग महिलाओं के साथ सम्मान से पेश आएं। गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'अब समय आ गया है कि हर व्यक्ति महिलाओं के साथ सम्मान और मर्यादा के साथ पेश आए। मुझे इसकी खुशी है कि जो ऐसा नहीं करते हैं उनके लिए दायरा सिकुड़ रहा है।' 

2- उच्चतम न्यायालय ने फतवा को लेकर दिया निर्देश 

उच्चतम न्यायालय ने उत्तराखंड में सभी धार्मिक संगठनों, संस्थाओं, पंचायतों और समूहों द्वारा ‘फतवे’ जारी करने पर प्रतिबंध लगाने के राज्य के उच्च न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को रोक लगा दी। 

3-राफेल विमान सौदे पर राहुल का निशाना 

राफेल विमान सौदे को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को बेंगलुरू में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे।

4- सीबीआई जांच का आदेश 

 मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी द्वारा आवंटित किये गए सड़क निर्माण के ठेकों में भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच का शुक्रवार को आदेश दिया।

5- जाकिर नाइक पर आतंकवाद रोधी कानून मामला दर्ज 

विशेष एनआईए अदालत ने इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक की मुंबई स्थित चार संपत्तियां कुर्क करने का आदेश दिया है। उस पर आतंकवाद रोधी कानून के तहत मामला दर्ज है। 

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट)

Web Title: Today top five breaking news wrap up trending news 12 October 2018

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे