लाइव न्यूज़ :

भारत को मिली 7 डिफेंस कंपनियां, पीएम मोदी बोले- हमारे सामने देश को अपने दम पर सबसे बड़ी सैन्य शक्ति बनाने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: October 15, 2021 14:42 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के बाद आयुध कारखानों को अद्यतन करने, नए जमाने की तकनीकों को अपनाने की जरूरत थी, लेकिन इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा क्षेत्र में आज पहले से कहीं अधिक पारदर्शिता एवं विश्वास है: पीएम नरेंद्र मोदी।पीएम मोदी ने विजयादशमी के अवसर पर सात नयी रक्षा कम्पनियां राष्ट्र को समर्पित की।

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आज, रक्षा क्षेत्र में पहले से कहीं अधिक पारदर्शिता एवं विश्वास है और भारत नए भविष्य के निर्माण के लिए नए संकल्प ले रहा है।

मोदी ने, विजयादशमी के अवसर पर सात नयी रक्षा कम्पनियां राष्ट्र को समर्पित करने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ आज, रक्षा क्षेत्र में पहले से कहीं अधिक पारदर्शिता एवं विश्वास है। आज, आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश को अपने दम पर दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति बनाने का लक्ष्य है। रक्षा क्षेत्र में कई प्रमुख सुधार किए गए, अटकाने-लटकाने वाली नीतियों के बजाय ‘एकल खिड़की प्रणाली’ की व्यवस्था की गई।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ पिछले सात वर्षों में, भारत ने ‘मेक इन इंडिया’ के मंत्र के साथ आधुनिक सैन्य उद्योग स्थापित करने के लिए काम किया। आज़ादी के बाद आयुध कारखानों को अद्यतन करने, नए जमाने की तकनीकों को अपनाने की जरूरत थी, लेकिन इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को सात नयी रक्षा कम्पनियों का जिक्र करते हुए कहा था कि सरकार ने देश की रक्षा तैयारियों में आत्मनिर्भरता में सुधार के कदम के तहत आयुध निर्माणी बोर्ड को एक विभाग से सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाले सात निगमों में बदलने का निर्णय किया है। इस कदम से मजबूत कार्यात्मक स्वायत्तता एवं प्रभावशीलता आएगी तथा नयी वृद्धि क्षमता और नवोन्मेष की शुरुआत होगी।

पीएमओ के अनुसार, निगमित की गईं सात कम्पनियां-म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (एमआईएल), आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (अवनी), एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (एडब्ल्यूई इंडिया), ट्रूप कम्फर्ट्स लिमिटेड (टीसीएल), यंत्र इंडिया लिमिटेड (वाईआईएल), इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (आईओएल) और ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड (जीआईएल) हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीDefense
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो