लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन अमेरिका में समलैंगिकों को मिला था सेना में भर्ती होने का कानूनी अधिकार, जानें 22 दिसंबर में और क्या है खास

By भाषा | Updated: December 22, 2018 12:26 IST

22 दिसंबर का ही दिन था जब आठ बरस पहले अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक कानून को मंजूरी देकर सेना में समलैंगिकों की सेवाओं को कानूनी मान्यता दे दी थी।

Open in App

वर्ष 2018 का सूरज अब अपने अस्ताचल की ओर है और 2019 का एक नया सवेरा आने में अब कुछ दिन का समय बाकी है। वर्ष के अंतिम महीने का यह 22वां दिन इतिहास में कई बड़ी घटनाओं के साथ दर्ज है। यही वह दिन है जब 1989 में बर्लिन में ब्रैंडनबर्ग गेट को खोल दिया गया और पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी एक बार फिर एक हो गए।

वह भी 22 दिसंबर का ही दिन था जब आठ बरस पहले अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक कानून को मंजूरी देकर सेना में समलैंगिकों की सेवाओं को कानूनी मान्यता दे दी थी। इससे पहले तक 1993 में लागू हुए 'डोंट आस्क, डोंट टैल' कानून के चलते समलैंगिक सैनिकों को अपनी लैंगिकता छिपाने को मजबूर होना पड़ता था और उनके समलैंगिक होने की बात सामने आने पर उन्हें सेना से निकाल दिया जाता था। 

देश दुनिया के इतिहास में 22 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1666 : सिखों के दसवें गुरू गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मदिन। यह सिख समुदाय के अंतिम गुरू गुरू थे और इनके बाद ‘गुरू मानयो ग्रंथ’ का पालन करते हुए सिखों ने गुरू ग्रंथ साहिब को ही अपना गुरू माना।

1851 : भारत में पहली मालगाड़ी चलाई गई। इसे रूड़की से चलाया गया। यह क्षेत्र फिलहाल देश के उत्तराखंड राज्य में है।

1882 : थामस अल्वा एडिसन के बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री को सजाया गया और यह रौशनी से जगमगा उठा।

1972 : चिली के एक दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार 14 लोगों को दुर्घटना के दो महीने बाद देश की वायुसेना ने जीवित ढूंढ निकाला गया।

1989 : रोमानिया में 24 बरस के बाद निकोलाए चाउसेस्क्यू के तानाशाही से भरे शासन का अंत और वह देश छोड़कर भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार। 1989 : बर्लिन में ब्रैंड्नबर्ग गेट को फिर से खोल दिया गया, जिससे पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक बार फिर एक हो गए।

1990 : क्रोएशिया ने संविधान को अंगीकार किया और अपने नागरिकों को व्यापक अधिकार प्रदान किए।

2001 : ब्रिटेन के इस्लामी कट्टरपंथी रिचर्ड रीड ने अपने जूतों में छिपाकर रखे विस्फोटक से एक विमान को उड़ाने का असफल प्रयास किया, जिसमें करीब 200 व्यक्ति सवार थे। सहयात्रियों ने उसकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया। अमेरिका की एक अदालत ने बाद में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।

2010 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकों से जुड़े एक कानून पर दस्तख्त कर सेना में उनकी सेवाएं देने का रास्ता साफ कर दिया। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव