लाइव न्यूज़ :

आज देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण का 79वां दिन, अब तक कुल 7.44 करोड़ वैक्सीन की खुराकें लगाई गईं

By भाषा | Updated: April 4, 2021 07:54 IST

शनिवार की शाम आठ बजे तक टीके की 13,00,146 खुराक दी गई। आज देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण का 78वां दिन था। इनमें से 11,86,621 लाभार्थियों को पहली खुराक और 1,13,525 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देइनमें से 89,53,552 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक दी गई है।53,06,671 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है।

नयी दिल्ली: देश में अब तक कोविड-19 टीकों की कुल 7.44 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं। यह जानकारी शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। स्वास्थ्य मंत्रालय की शाम आठ बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक टीके की 7,44,42,267 खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

इनमें से 89,53,552 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक दी गई है और 53,06,671 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। अग्रिम मोर्चा के 96,19,289 कर्मियों को पहली खुराक और 40,18,526 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक उम्र के 4,57,78,875   लाभार्थियों को पहली खुराक और 7,65,354 लाभार्थियों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘शनिवार की शाम आठ बजे तक टीके की 13,00,146 खुराक दी गई। आज देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण का 78वां दिन था। इनमें से 11,86,621 लाभार्थियों को पहली खुराक और 1,13,525 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।’’

इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु के 11,23,851 और 78,012 लाभार्थियों को क्रमश: पहली और दूसरी खुराक दी गई। देशव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत 16 जनवरी को शुरू की गई थी और पहले स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण शुरू किया गया था।

वहीं अग्रिम मोर्चा के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू किया गया था। कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए शुरू किया गया था। भारत में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया।  

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोरोना वायरसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी