लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में गर्मी का कहर जारी, लू के प्रकोप से इन राज्‍यों के लोगों को रहना होगा सतर्क

By स्वाति सिंह | Updated: June 9, 2019 10:03 IST

मौसम विभाग का पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार से मंगलवार तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ में भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के विभिन्न हिस्सों में भी फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं मिली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लू का कहर लगातार जारी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में पारा 45 डिग्री के पार दर्ज हुआ। वहीं, रविवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई जा रही है।

इसके अलावा मौसम विभाग का पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार से मंगलवार तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ में भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहने की संभावना है।

राजस्थान में तेज गर्मी जारी

राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी है और शनिवार को बीकनेर का तापमान 47.1 डिग्री, बाड़मेर में 47.0 डिग्री, कोटा में 46.7 डिग्री व जोधपुर में 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि तेज गर्मी और लू का प्रकोप रविवार को भी जारी रहेगा। राज्य में पिछले कई दिनों से तेज गर्मी पड़ रही है।

देश में फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं

भारत के विभिन्न हिस्सों में भी फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। हालांकि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लू का कहर लगातार जारी है। शहर के कुछ हिस्सों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के स्तर को छू गया। पूरा शहर भयंकर गर्मी की चपेट में है। मई के अंतिम हफ्ते से ही दिल्ली में गर्मी बढ़ने के साथ ही लू चलना शुरू हो गया था । हालांकि एक जून से उत्तर पश्चिम भारत में पूर्व और दक्षिण-पूर्व की ओर से आ रही हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। 

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर भागों में भी लू में कोई कमी नहीं आयी। हरियाणा के नारनौल में चिलचिलाती गर्मी बनी रही और पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहा। मध्य प्रदेश, कर्नाटक और केरल के कई दूर-दराज इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

टॅग्स :दिल्लीमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया