लाइव न्यूज़ :

24 जुलाई का इतिहास: एस. विजयलक्ष्मी बनी थी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर, अमेरिका में पहली रेल सेवा की शुरुआत

By भाषा | Updated: July 24, 2020 07:57 IST

24 जुलाई 2000 में शतरंज में मात देने वाली एस विजयलक्ष्मी ने देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर होने का तमगा प्राप्त किया था। राष्ट्रीय खिताब के अलावा वह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने फन का लोहा मनवाने में कामयाब रहीं।

Open in App
ठळक मुद्दे24 जुलाई 2000 को एस विजयलक्ष्मी बनी थी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर ।24 जुलाई 2005 को कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच आम सहमति बनी। 

नई दिल्ली: शह और मात के खेल शतरंज में अपने धैर्य से प्रतिद्वंद्वी को गलती करने पर मजबूर करने वाली एस विजयलक्ष्मी ने वर्ष 2000 में 24 जुलाई के दिन देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर होने का गौरव हासिल किया था। 25 मार्च 1979 को जन्मी विजयलक्ष्मी ने बड़ी कम उम्र से ही शतरंज के टूर्नामेंट जीतना शुरू कर दिया था।

राष्ट्रीय खिताब के अलावा वह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने फन का लोहा मनवाने में कामयाब रही और वर्ष 2000 में उन्हें देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल हुआ। देश दुनिया के इतिहास में 24 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

1793 : फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया।

1823 : चिली में दास प्रथा समाप्त हुई।

1870 : अमेरिका में पहली रेल सेवा की शुरुआत।

1890 : सोवा बाजार क्लब ने पहली बार किसी इंग्लिश फुटबाल टीम :ईस्ट सरे: के खिलाफ जीत दर्ज की।

1911 : हैरम बेहन द्वारा माया सभ्यता के लुप्त शहर माचुपिच्चु को खोज निकाला गया।

1923 : लौसन की संधि। स्विट्जरलैंड में ग्रीस, बुल्गारिया और प्रथम विश्व युद्ध में शामिल अन्य देशों के बीच हुई इस संधि के द्वारा आधुनिक तुर्की की सीमाओं को व्यवस्थित किया गया।

1932 : रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना।

1938 : इंस्टेंट काफी की खोज हुई।

1969 : अपोलो 11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर वापस लौटा।

1974 : अमेरिका की शीर्ष अदालत ने देश के तत्कालीन राष्ट्रपति निक्सन को वाटरगेट मामले से जुड़े़ सभी टेप जांच एजेंसियों के हवाले करने का आदेश दिया।

1987 : मशहूर उपन्यासकार जेफ़री आर्चर ने डेली स्टार अखबार के खिलाफ लाखों पाउंड का मानहानि का मुक़दमा जीता ।

1989 : लोकसभा में विपक्ष के लगभग सभी सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

1999 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।

2000 : एस विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनी।

2005 : कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच आम सहमति बनी। 

टॅग्स :हिस्ट्रीफ़्रांसअमेरिकाशतरंज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह