लाइव न्यूज़ :

आज यूपी के लिए पीएम मोदी जारी करेंगे 2691 करोड़ रुपये, जानें किन 6.1 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

By अनुराग आनंद | Updated: January 20, 2021 09:44 IST

आज पीएम नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश को लोगों को तोहफा देने जा रहे हैं। बुधवार को केंद्र सरकार के पिटारा से 2691 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। जानें प्रदेश के किन 6.1 लाख लोगों के खाते में ये पैसा जाएगा।  

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की शुरुआत PM नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्ष 2015 में की गई थी।आवास योजना 2021 के अंतर्गत आवास निर्माण के लिए जगह को 20 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 25 वर्ग मीटर किया जायेगा।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (बुधवार) उत्तर प्रदेश के लोगों को शानदार तोहफा देंगे। पीएम आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के लाभुकों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश में लगभग 2691 करोड़ रु. की वित्तीय सहायता जारी करेंगे। 

टाइम्स नाऊ के रिपोर्ट मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी यह राशि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कल जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इससे 6.1 लाख लाभार्थी सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। 

जानें पीएम आवास योजना के किन 6 लाख लोगों के खाते में पहुंचेगा पैसा-

बता दें कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इस सहायता में 5.30 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त और 80,000 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी की जाएगी, जिन्होंने पहले ही पीएमएवाई-जी के तहत सहायता की पहली किस्त प्राप्त कर ली है।

मैदानी इलाकों में सहायता राशि 1.20 लाख, तो पहाड़ी में जानें कितना लाख रुपया है-

इसके साथ ही लाभुकों के लिए एक अच्‍छी खबर यह भी है कि अब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ग्रामीण आवास योजना 2021 के अंतर्गत आवास निर्माण के लिए जगह को 20 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 25 वर्ग मीटर किया जायेगा। इसमें खाना बनाने, रसोई हेतु क्षेत्र भी शामिल है। इस योजना के तहत मैदानी इलाकों में इकाई सहायता 1.20 लाख रुपए तय है एवं पहाड़ी इलाकों में सहायता 1.30 लाख रुपए है। 

पीएम आवास योजना की शुरुआत PM नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्ष 2015 में की गई थी-

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की शुरुआत PM नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्ष 2015 में की गई थी। इस योजना के तहत केंद्र सरकार देश के ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को स्‍वयं का पक्का घर बनाने के लिए एवं इसके साथ ही पहले से बसे हुए किसी पुराने घर की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो