लाइव न्यूज़ :

आज पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 38 पैसे सस्ता, जानें 3 दिसंबर को आपके शहर का रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2018 08:11 IST

Petrol & Diesel Price Today's (03-Dec) Updates:सोमवार को पेट्रोल की कीमत 30 पैसे और डीजल 38 पैसे सस्ता। पिछले 2 महीने में डीजल 10.33 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 13.84 प्रति लीटर सस्ता हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार (3 दिसंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.93 रुपये और डीजल 66.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पिछले 2 महीने में डीजल 10.33 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 13.84 प्रति लीटर सस्ता हुआ।

अमेरिका द्वारा अपने कच्चे तेल की आपूर्ति अंतर्राष्टीय बाजार में बढ़ा दिए जाने और ईरान से कच्चा तेल लेने बाबत लगाई गई पाबंदी से सभी 8 देशों को कुछ हद तक राहत दे दिए जाने से कच्चे तेल का मार्केट टूट गया और रेट दिन-ब-दिन कम होते जा रहे हैं। इस वजह से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार घट रही हैं। सोमवार को पेट्रोल की कीमत 30 पैसे और डीजल 38 पैसे सस्ता. पिछले 2 महीने में डीजल 10.33 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 13.84 प्रति लीटर सस्ता हुआ।

सोमवार (3 दिसंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.93 रुपये और डीजल 66.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में आज पेट्रोल 77.50 रुपये और डीजल 69.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल 73.96 रुपये और डीजल 68.39 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है। चेन्नई मे्ं पेट्रोल 74.63 रुपये और डीजल 70.38 रुपये प्रति लीटर की दर बिक रहा है।

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त से चार अक्टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था। पेट्रोलियम क्षेत्र के जानकारों के अनुसार पेट्रोलियम आयातक देशों के संगठन ‘ओपेक’ की आगामी 6 दिसंबर को महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में तेल का उत्पादन कम करने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो कच्चे तेल के दाम अंतर्राष्टीय बाजार में फिर से बढ़ने की आशंका बनी हुई है। इससे 6 दिसंबर के बाद पेट्रोल/डीजल के रेट बढ़ सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों