लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन संविधान सभा में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने किया था संबोधन, जानिए 25 नवंबर इतिहास में क्यों है खास

By भाषा | Updated: November 25, 2018 08:03 IST

उल्लेखनीय है कि बाबा साहब ने उस समय जिन चुनौतियों को राष्ट्र निर्माण में बाधक करार दिया था, वह आज भी उतनी ही विकरालता के साथ देश के सामने मौजूद हैं।

Open in App

इतिहास में 25 नवंबर की तारीख स्वतंत्र भारत की एक बड़ी महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। 25 नवंबर 1949 को संविधान सभा की आख़िरी बैठक में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने समापन भाषण दिया था। इसमें उन्होंने नव निर्मित राष्ट्र के सामने आने वाली चुनौतियों का विस्तार से वर्णन करने के साथ ही बड़े संयमित शब्दों में उन चुनौतियों से निपटने के तरीके भी सुझाए।

यहां यह उल्लेखनीय है कि बाबा साहब ने उस समय जिन चुनौतियों को राष्ट्र निर्माण में बाधक करार दिया था, वह आज भी उतनी ही विकरालता के साथ देश के सामने मौजूद हैं। यह उनकी दूरदर्शिता की थी कि वह संविधान सभा के आख़िरी भाषण में आर्थिक और सामाजिक गैरबराबरी के ख़ात्मे को राष्ट्रीय एजेंडे के रूप में सामने लाए।

देश दुनिया के इतिहास में 25 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1866 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।

1867- अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।

1948 : भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना।

1949 : संविधान के निर्माता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने संविधान सभा में ऐतिहासिक भाषण दिया।

1952 : पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान का जन्म। राजनीति में आने से पहले वह देश की क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में खासे लोकप्रिय हुए और देश को 1992 में विश्व कप में विजय दिलाई। 

1960 : टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।

1975 : सूरीनाम को हालैंड से आजादी मिली।

1998 : पाकिस्तान ने अंधेरे में मार करने में सक्षम टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

2001 : पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पांच दिन की यात्रा पर भारत पहुंचीं। 

2016 : क्यूबा के राजनेता फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की आयु में निधन। कास्रो को लातिन अमेरिका में कम्युनिस्ट क्रांति के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos