लाइव न्यूज़ :

'आज आपकी बारी है कल वक्त आने पर जनता देगी जवाब', लालू यादव ने नीतीश पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2020 15:26 IST

बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसको लेकर ही लालू प्रसाद यादव ने एकबार फिर से नीतीश कुमार पर हमला बोला है और चेताया है कि चुनाव में आपसे जनता पूछेगी. इसका जवाब भी पब्लिक वोट के माध्यम से आपको देगी. वैसे यह कोई पहला मौका नही है, जब लालू प्रसाद यादव के नाम से ट्वीट कर कोई बात कही जती है. वह हर मौके पर अपना तीर छोड़ने कर हमला करना नही भूलते हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे लालू यादव ने ट्वीट कर नीतीश कुमार की सरकार को जालिम सरकार कहा है.लालू प्रसाद यादव ने अब लॉकडाउन की वजह से बिहार के बाहर फंसे मजदूरों और छात्रों को लेकर हमला बोला है.

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भले ही जेल में बतौर सजायाफ्ता कैदी के तौर पर सजा काट रहे हैं, लेकिन वह बिहार की नीतीश सरकार पर हमले का कोई मौका नही गंवाते हैं. ट्वीटर के जरिये सक्रिये रहने वाले लालू प्रसाद यादव ने अब लॉकडाउन की वजह से बिहार के बाहर फंसे मजदूरों और छात्रों को लेकर हमला बोला है. उन्होंने दूसरे राज्यों में फंसे हजारों बिहारी छात्रों और लाखों बिहारी मजदूरों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चेताया है. लालू यादव ने ट्वीट कर नीतीश कुमार की सरकार को जालिम सरकार कहा है. उन्होंने कहा कि आज आपकी बारी है कल वक्त आने पर जनता आपको जवाब देगी. 

लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर कहा कि कबीर के इस दोहे में हमारे मजदूर भाईयों की भावना और बिहार सरकार के लिए संदेश छिपा है...“माटी कहे कुम्हार से, तु क्या रोंदे मोय...एक दिन ऐसा आएगा, मैं रौदूंगी तोय”.बिहार के बेटे-बेटियों के साथ जो रवैया ये ज़ालिम सरकार अपना रही है वही रवैया ये करोडों दुखियारे इस सरकार के खिलाफ अपनाएंगे. इस तरह से उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के छात्र और छात्रों के साथ बिहार सरकार का रवैया ये जालिम रवैया अपना रही है. वही रवैया ये करोड़ो दुखियारे इस सरकार के खिलाफ अपनाएंगे. 

यहां बता दें कि इस साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसको लेकर ही लालू प्रसाद यादव ने एकबार फिर से नीतीश कुमार पर हमला बोला है और चेताया है कि चुनाव में आपसे जनता पूछेगी. इसका जवाब भी पब्लिक वोट के माध्यम से आपको देगी. वैसे यह कोई पहला मौका नही है, जब लालू प्रसाद यादव के नाम से ट्वीट कर कोई बात कही जती है. वह हर मौके पर अपना तीर छोड़ने कर हमला करना नही भूलते हैं.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारबिहारकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं