लाइव न्यूज़ :

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार के लिए अहम आज का दिन, कोर्ट सुना सकता है कोई बड़ा फैसला

By एस पी सिन्हा | Updated: October 6, 2024 21:23 IST

Open in App

पटना: लैंड फॉर जॉब मामले में सोमवार का दिन लालू परिवार के लिए काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव और तेजस्वी यादव सहित 8 आरोपियों को 7 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के लिए तलब किया है। सबसे अहम बात है कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि तेज प्रताप यादव की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही किरण देवी और तेजप्रताप यादव को भी राउज ऐवन्यू कोर्ट ने समन जारी किया।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने 6 अगस्त को तेजस्वी यादव व लालू यादव सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। जिनमें में से तीन आरोपी की मौत हो चुकी है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में कहा था कि एके इन्फोसिस्टम द्वारा बिहार में राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को 2014 में बड़ी तादाद में जमीन ट्रांसफर किया गया। तेज प्रताप यादव भी लालू यादव परिवार के सदस्य है और मनी लांड्रिंग में इनकी भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

कोर्ट ने कहा था कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए प्रथम दृष्टया में पर्याप्त सबूत हैं। इस मामले मे बड़ी तादाद में जमीन का ट्रांसफर हुआ। कोर्ट ने कहा था कि एजेंसी की चार्जशीट के मुताबिक यादव परिवार द्वारा पद का दुरुपयोग किया गया और यादव परिवार के नाम पर जमीन का ट्रांसफर हुआ। कोर्ट ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थे और तेजस्वी यादव के खिलाफ भी मामले में पर्याप्त सबूत हैं। 

कोर्ट ने कहा कि किरण देवी ने मीसा भारती के नाम पर जमीन ट्रांसफर किया। जिसके बदले में किरण देवी के बेटे को नौकरी दी गई। इस मामले में किरण देवी के पति भी शामिल थे। ऐसे में ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि कोर्ट कोई बड़ा फैसला सुना सकता है, जिससे लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ जा सकती हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवकोर्टबिहारआरजेडीतेज प्रताप यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?