लाइव न्यूज़ :

भारतीय हॉकी टीम के ओलंपिक पदक और अनुच्छेद 370 हटाये जाने के लिए आज का दिन यादगार: दास

By भाषा | Updated: August 5, 2021 23:08 IST

Open in App

रांची, पांच अगस्त झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बृहस्पतिवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि पांच अगस्त का दिन भारत के इतिहास में जम्मूकश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने और 41 वर्ष बाद भारतीय हॉकी टीम के ओलंपिक पदक जीतने के लिए सदा याद किया जायेगा।

दास ने कहा, ‘‘आज का दिन देश के इतिहास में दो ऐतिहासिक कार्यों के लिए सदा याद किया जायेगा, पहला पांच अगस्त, 2019 को जम्मू कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने का संसद का फैसला और दूसरा आज 41 वर्ष बाद ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम का कांस्य पदक जीतना।’’

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘आजादी के 72 वर्षों बाद अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी कर देने से वास्तव में जम्मूकश्मीर का भारत में पूर्ण विलय हो सका और इससे पूरे देश में लोगों में जबर्दस्त उर्जा का संचार हुआ। ठीक उसी प्रकार आज राष्ट्रीय खेल हॉकी में 41 वर्ष बाद ओलंपिक में भारतीय टीम के पदक जीतने से पूरे देश में उत्साह एवं उर्जा का संचार हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि कांस्य पदक के लिए आज हुए मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराने से हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की याद ताजा हो आयी क्योंकि उनके ही गोलों से भारतीय टीम ने 1936 के बर्लिन ओलंपिक खेलों में पुरुष हॉकी के फाइनल में हिटलर के जर्मनी को 8-1 से रौंद दिया था और इन आठ गोलों में छह गोल अकेले हॉकी के जादूगर कप्तान ध्यानचंद के थे। उनके अनुसार कहा जाता है कि हिटलर ने उसके बाद ध्यानचंद से अलग से मुलाकात कर उन्हें जर्मनी में रहने और जर्मन टीम का नेतृत्व करने का प्रस्ताव दिया था।

उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर ध्यानचंद ने 1928,1932 और 1936 में ओलिंपिक खेलों में भारत को हॉकी का स्वर्ण पदक दिलाया था उन्हीं से प्रेरणा लेकर भारतीय हॉकी टीम ने आज 41 वर्षों बाद ओलंपिक पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग