लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: आज महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों के 210 नए मामले आए सामने, प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 1574

By भाषा | Updated: April 10, 2020 20:34 IST

महाराष्ट्र के मुंबई में हर रोज कोरोना संक्रमण के सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में मुंबई शहर में कोरोना वायरस संक्रमण का केस अब बढ़कर 1000 पार कर गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के सांगली जिले में कोविड-19 के 26 मरीजों में से 22 ठीक हो चुके हैं।मुंबई के अलावा देश में मध्य प्रदेश का इंदौर दूसरा ऐसा शहर है, जहां कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है।

मुंबई: शुक्रवार को 210 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,574 हो गई है। इस बात की जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी है।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 210 नये मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,574 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 210 नये मामलों में 132 संक्रमित अकेले मुंबई के हैं। हालांकि, राज्य सरकार और बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आधिकारिक आंकड़ों में अंतर है। बीएमसी ने दिन में बताया था कि 212 नये मामले अकेले मुंबई में सामने आए हैं। लेकिन, राज्य सरकार द्वारा दिए गए आंकड़े कम बता रहे हैं।

इसके अलावा, राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मुंबई के अलावा पुणे में 38, मीरा भयंदर में 17, नागपुर में छह, कल्याण-डोम्बिवली,ठाणे और बुलढाणा में दो-दो, पिम्परी चिंचवड़ और अकोला में तीन-तीन, नासिक, नवी मुंबई, रत्नागिरी और वसई-विरार में एक-एक नया मामला सामने आया है। विभाग ने बताया कि मुंबई में भर्ती एक मरीज राज्य से बाहर का है।

महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने शुक्रवार को दावा किया कि सांगली जिले में कोविड-19 के 26 मरीजों में से 22 ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र के मुंबई में हर रोज कोरोना संक्रमण के सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में मुंबई शहर में कोरोना वायरस संक्रमण का केस अब बढ़कर 1000 पार कर गया है। मुंबई के अलावा देश में मध्य प्रदेश का इंदौर दूसरा ऐसा शहर है, जहां कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। हालात यह है कि इंदौर में डॉक्टर इलाज करते हुए संक्रमित हो गए, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। 

मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक आयुर्वेद चिकित्सक की शुक्रवार को मौत हो गयी। पिछले दो दिन में इस महामारी से किसी डॉक्टर की मौत का यह दूसरा मामला है।

इंदौर शहर में अब तक इस महामारी के 235 मरीज मिले हैं। इससे पहले, शहर के 62 वर्षीय जनरल फिजिशियन कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं