लाइव न्यूज़ :

Today Top News: देश में कोरोना के 17,656 केस, 559 मौत, पश्चिम बंगाल में झड़प में 20 पुलिसकर्मी घायल, 751 गिरफ्तार, पढ़ें 5 बड़ी खबरें

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 21, 2020 06:56 IST

कोरोना वायरस से अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1433 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ देश में मरने वालों की संख्या पहुंची 42 हजार के पास पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार (20 अप्रैल) सुबह निधन हो गया। आज उनके पिता का अंतिम संस्कार है।महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 466 नये मामले सामने आए, कुल मरीजों की संख्या 4,666 हुई।

भारत में 17,656 कोरोना मरीज, 559 की मौत 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 17,656 हो गई है। देश में कोरोना से अब तक 559 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 2842 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 14,255 है। देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से हैं, राज्य में मरीजों की संख्या 4,666 है। 

पश्चिम बंगाल: अलीपुरद्वार में शव की अंत्येष्टि की कोशिश को लेकर स्थानीय लोगों के साथ झड़प में 20 पुलिसकर्मी घायल, 751 गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में स्थानीय लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते एक व्यक्ति की मौत हो जाने पर उसके शव का गुपचुप तरीके से अंत्येष्टि करने का अधिकारियों पर आरोप लगाया, जिस दौरान भीड़ के साथ हुई झड़प में कम से कम 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार तड़के सालकुमारहाट इलाके में तीस्ता नदी के तट पर हुई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की एक टीम कोविड-19 से मरने वाले एक व्यक्ति का शव दफन करने के लिए मध्य रात्रि के बाद मिट्टी खोदने वाली एक मशीन के साथ इलाके में पहुंची। जब स्थानीय लोगों को इस योजना की भनक लगी तब वे आक्रोशित हो गए और उन्होंने अधिकारियों का प्रतिरोध किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि झड़प होने पर पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। 

मालदा के दौरे पर गए पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र ने बताया कि भीड़ के हमले में 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए और उनमें से एक ही हालत गंभीर है। इस बीच, पुलिस ने बताया कि पूर्ण सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोपों में सोमवार को रात आठ बजे तक कोलकाता में 751 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

आज मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को होने की उम्मीद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार होने की आज उम्मीद है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल का विस्तार कल (मंगलवार) दोपहर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल का आकार छोटा होगा और फिलहाल इसमें शामिल होने वाले मंत्रियों की वास्तविक संख्या का पता नहीं चल पाया है। वहीं, भाजपा सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में फिलहाल पांच-छह सदस्यों को ही शामिल किया जाएगा। 

शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को चौथी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण किया था। कोविड-19 महामारी के चलते लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के एक दिन पहले चौहान ने अकेले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके शपथ लेने के दूसरे दिन 24 मार्च से लॉकडाउन लागू होने के बाद वह मंत्रिमंडल का अब तक गठन नहीं कर सके हैं। 

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, मरीजों की संख्या 4,666  हुई, 232 मौतें

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 155 नए मामले सामने आने के साथ यहां कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 3,000 के पार पहुंच गए। वहीं, बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुताबिक, सात और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़ कर 138 हो गई है। इस बीच, महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 466 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अभी तक 4,666 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कोविड-19 से राज्य  अभी तक 232 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवा चुके हैं। 

सीएम योगी के पिता का आज अंतिम संस्कार, नहीं जाएंगे मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार (20 अप्रैल) सुबह निधन हो गया। आज उनके पिता का अंतिम संस्कार है। इसकी जानकारी सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। आदित्यनाथ के पिता की तबीयत काफी समय से खराब थी और दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान( एम्स) में उनका इलाज चल रहा था। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि आनंद सिंह बिष्ट ने सोमवार को 10 बज कर 44 मिनट पर अंतिम सांस ली। पिता के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पत्र जारी कर बताया कि वह लॉकडाउन की वजह से पिता के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियायोगी आदित्यनाथमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानपश्चिम बंगालमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित