लाइव न्यूज़ :

Today's Top 5 News: कर्नाटक सियासी संकट में कूदे बिहार विधानसभा अध्यक्ष, मोदी सरकार के पहले सौ दिन में 167 कार्यों की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2019 11:26 IST

एक तरफ जहां कर्नाटक में सियासी संकट जारी है देश के दूसरे राज्य असम में बाढ़ से लगभग 8.5 लाख लोग प्रभावित हैं तो दिल्ली जैसे शहर में लोग बरसात न होने से परेशान हैं...

Open in App

13 जुलाई शनिवार को 5 बड़ी खबरों में सबसे प्रमुख खबर असम से हैं जहां बाढ़ से लगभग 8.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, बीते नौ दिनों में उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राजधानी दिल्ली को अभी बारिश का इंतजार है। शुक्रवार को गर्मी और उमस के बीच अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ऊपर है। राजधानी में 15-16 जुलाई को बारिश की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश का सिलसिला जल्द ही थम सकता है। 

कर्नाटक सियासी संकटदूसरी बड़ी खबर कर्नाटक के सियासी संकट को लेकर है। इस विवाद में बिहार के विधानसभा स्पीकर ने बयान दिया है। बिहार विधानसभा के स्पीकर (अध्यक्ष) विजय कुमार चौधरी ने कर्नाटक में विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लेने में कर्नाटक के अपने समकक्ष के.आर रमेश कुमार की ओर से हो रहे “विलंब” पर असहमति जाहिर किया। विधानसभा सचिवालय की ओर से यहां जारी विज्ञप्ति में चौधरी ने कहा कि यह मामला बेवजह खींचा जा रहा है। कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के पास कोई विकल्प नहीं बचता जब सदस्यों ने व्यक्तिगत तौर पर उनसे मुलाकात की और अपने इस्तीफे सौंपे। 

चौधरी ने कहा, “अध्यक्ष की ओर से हो रही देरी चौंकाने वाली है। ऐसा लगता है कि वह उनके द्वारा पार्टी व्हिप की अवेहलना को आधार बनाकर सदस्यों को अयोग्य घोषित करने के बारे में विचार कर रहे हैं। हालांकि उनका इस्तीफा उनकी पार्टियों द्वारा किसी भी तरह की व्हिप जारी करने से पहले आया है और अध्यक्ष की इस तरह की कार्रवाई नियमों के अनुरूप नहीं होगी।’’चौधरी ने कहा कि इन विधायकों द्वारा पार्टी विह्प के संभावित उल्लंघन के इंतजार में इस फैसले को आगे बढ़ाना किसी भी सूरत में न्याय संगत नहीं दिखता है । उन्होंने कहा कि दसवीं अनुसूची के तहत कार्रवाई में भी तो सदस्यता ही समाप्त होती है। इन विधायकों द्वारा सार्वजनिक रूप से दिए गए इस्तीफे को स्वीकार नहीं करके इनकी सदस्यता समाप्त करने की बात सोचना औचित्य से परे दिखता है।

मोदी 2.0 के पहले 100 दिनों के काम में उच्च शिक्षण संस्थानों के 3 लाख पद भरने का लक्ष्यतीसरी बड़ी खबर मोदी 2.0 के पहले 100 दिनों के कामों की लिस्ट से जुड़ी है। इस लिस्ट में 167 बड़े कामों की लिस्ट तैयार है। इसमें उच्च शिक्षण संस्थानों के 3 लाख पद भरने की बात कही गई है। मोदी सरकार ने 15 अक्टूबर तक टॉप प्रॉजेक्ट्स को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। कैबिनेट सेक्रटरी पर इन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जिम्मेदारी है। प्रदीप सिन्हा प्रॉजेक्ट्स में चल रहे कार्याों की हर सप्ताह रिपोर्ट मांगेगे। अधिकारियों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दौरान ही दूसरे कार्यकाल की तैयारी शुरू हो गई थी।

नहीं बची दिव्यांश की आश-चौथी बड़ी खबर मुंबई के गोरेगांव की है जहां अंबेडरकनगर इलाके में एक खुले हुए गटर में गिरे बच्चे के मिलने की उम्मीद अब लगभग खत्म हो गई है। 48 घंटों से भी ज्यादा तक बच्चे को ढूंढने की कोशिश करने के बाद हार मानकर शुक्रवार रात को एनडीआरएफ ने तलाशी अभियान बंद कर दिया। मासूम को खो देने वाले परिजन बेहद गुस्से में हैं। वे कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि मुंबई में कोई दूसरा दिव्यांश न हो।

अंबेडकरनगर इलाके में रहने वाले लोगों को चिंता है कि उनके बच्चे भी इधर-उधर खेलते हैं। वहां रहने वाले गुलाम हसन ने बताया है, 'कभी बीएमसी मरम्मत कार्य के लिए तो कभी इलेक्ट्रिक सप्लायर नालों को खोल देते हैं। पिछले चार साल से हमारे कई बार शिकायत करने के बाद भी न ही निकाय अधिकारी और न इलेक्ट्रिक कंपनी नालों की मरम्मत पर ध्यान देती हैं।' 

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित-पांचवी खबर संघ लोक सेवा आयोग की प्री परीक्षा के नतीजों से जुड़ी हुई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक (UPSC Prelims Result 2019) परीक्षा का परिणाम  घोषित हो गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। मालूम हो कि पिछले साल रिजल्ट 15 जुलाई को जारी किया गया था। इस साल की परीक्षा 2 जून को आयोजित की गई थी। मालूम हो कि इस बार 896 पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं।  

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटमोदीबाढ़मौसमसंघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी