लाइव न्यूज़ :

तंबाकू का सेवन कोविड के दौरान परेशानियां बढ़ा सकता है

By भाषा | Updated: May 31, 2021 13:29 IST

Open in App

पणजी, 31 मई तंबाकू सेवन को हतोत्साहित करने के लिए काम करने वाले एक संगठन ने सोमवार को कहा कि तंबाकू का सेवन करने वाले कोविड-19 से पीड़ित लोगों की जान जाने का खतरा अधिक रहता है।

गैर सरकारी संगठन ‘नेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर टोबेको इरेडिकेशन’ ने ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच, यह आवश्यक है कि लोग अपने फेफड़ों की सेहत की खातिर ध्रूम्रपान छोड़ दें।

संगठन के महासचिव डॉ. शेखर साल्कर ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के दौरान तंबाकू का सेवन करना और समस्याओं को जन्म दे सकता है। यदि आप इस खतरे से बचना चाहते हैं तो आपको तत्काल ही तंबाकू सेवन बंद कर देना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ की इस वर्ष की थीम ‘छोड़ने की प्रतिज्ञा करें’ है और जो लोग धूम्रपान करते हैं या तंबाकू का सेवन करते हैं वे इस आदत को छोड़ने का प्रयास करें तथा व्यायाम जैसी सकारात्मक गतिविधियों में स्वयं को व्यस्त रखें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए