भाजपा को सत्ता से उखाड़ने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को गोली खाने को तैयार रहना होगा : राम गोविंद चौधरी

By भाषा | Updated: December 25, 2021 21:32 IST2021-12-25T21:32:01+5:302021-12-25T21:32:01+5:30

To uproot BJP from power, SP workers have to be ready to take bullets: Ram Govind Choudhary | भाजपा को सत्ता से उखाड़ने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को गोली खाने को तैयार रहना होगा : राम गोविंद चौधरी

भाजपा को सत्ता से उखाड़ने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को गोली खाने को तैयार रहना होगा : राम गोविंद चौधरी

बलिया (उत्तर प्रदेश), 25 दिसंबर उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार को तानाशाह करार देते हुए कहा कि उसे सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को फाँसी पर चढ़ने से लेकर गोली खाने तक के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता चौधरी ने जिले के बांसडीह इण्टर कालेज के मैदान में सपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के राजनीतिक हालात इस समय चिंताजनक हैं और राजनीतिक विरोधियों से दुश्मन की तरह व्यवहार किया जा रहा है। चौधरी ने कहा, ‘‘सरकारी जांच एजेंसियों का सरकारी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में उपयोग किया जा रहा है।’’

सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर व फूलन सेना के प्रदेश अध्यक्ष साहनी वीरेंद्र निषाद ने भी सभा को संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: To uproot BJP from power, SP workers have to be ready to take bullets: Ram Govind Choudhary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे