लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण से निपटने के लिए डीडीएमए ने मेट्रो व बसों में खड़े होकर यात्रा की अनुमति दी

By भाषा | Updated: November 20, 2021 23:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शहर में वायु प्रदूषण के मौजूदा हालात के मद्देनजर मेट्रो ट्रेनों और बसों में यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति दे दी, ताकि अधिक से अधिक लोग निजी वाहनों के स्थान पर सार्वजनिक परिवहन के साधनों का इस्तेमाल कर सकें।

डीडीएमए ने एक आदेश में कहा कि मेट्रो ट्रेन के प्रत्येक कोच में 30 यात्रियों को खड़े रहने की अनुमति होगी। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में कुल सीटों की संख्या के 50 फीसदी के बराबर यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति होगी।

कोविड-19 के मद्देनजर अभी तक मेट्रो ट्रेनों और बसों में सिर्फ उतने ही यात्रियों को सवार होने की अनुमति थी, जितनी उनमें सीटें हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक शनिवार को ‘बेहद खराब’ दर्ज किया गया और यह 374 था ।

आदेश में कहा गया है, ‘‘दिल्ली मेट्रो में 30 खड़े यात्रियों के साथ कोच की 100 प्रतिशत सीटों पर बैठने की अनुमति दी जाएगी। डीटीसी व क्लस्टर बसों में 100 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ 50 फीसदी यात्रियों को खड़ा होकर यात्रा करने की अनुमति होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे