लाइव न्यूज़ :

गिनीज रिकॉर्ड बनाने के लिए लेह से मनाली तक साइकिल से सफर

By भाषा | Updated: September 25, 2021 18:19 IST

Open in App

जम्मू, 25 सितंबर भारतीय सेना के एक अधिकारी ‘सबसे तेज एकल साइकिलिंग (पुरुष)’ में गिनीज रिकॉर्ड बनाने के लिए लेह से मनाली तक की साइकिल यात्रा कर रहे हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार सुबह चार बजे लेह से ब्रिगेडियर आर के ठाकुर ने स्ट्राइकर्स डिविजन के लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने बताया कि अधिकारी 472 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस दौरान वह विषम मौसम परिस्थितियों वाले पांच मुख्य दर्रों से भी गुजरेंगे। अधिकारी के 26 सितंबर दोपहर में हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंचने की संभावना है।

प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम बेहद खास है क्योंकि यह ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ का हिस्सा है और ‘195 वें गनर्स डे’ के अवसर पर आयोजित हो रहा है। भारत 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जीत की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ मना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया