भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए निकाल रहे हैं सामाजिक परिवर्तन यात्रा: शिवपाल यादव

By भाषा | Updated: October 29, 2021 13:39 IST2021-10-29T13:39:48+5:302021-10-29T13:39:48+5:30

To remove BJP from power, we are taking out social transformation journey: Shivpal Yadav | भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए निकाल रहे हैं सामाजिक परिवर्तन यात्रा: शिवपाल यादव

भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए निकाल रहे हैं सामाजिक परिवर्तन यात्रा: शिवपाल यादव

बिजनौर, 29 अक्टूबर उत्तर प्रदेश में सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकाल रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने यहां कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाने के लिए एक राष्ट्रीय पार्टी से गठबंधन करेगी।

शिवपाल यादव ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया। इनके सभी वादे झूठे निकले।’’ उन्होंने कहा कि हर वर्ग राज्य सरकार से परेशान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए उनकी पार्टी सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकाल रही है।

किसी दल का नाम लिए बिना यादव ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एक राष्ट्रीय पार्टी से गठबंधन करेगी जिससे विपक्ष मजबूत होगा। यादव ने कहा कि सभी समान विचारधारा वाले छोटे-बड़े धर्मनिरपेक्ष दलों को गठबंधन करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: To remove BJP from power, we are taking out social transformation journey: Shivpal Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे