लाइव न्यूज़ :

जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘रात्रि कर्फ्यू’ को ‘कोरोना कर्फ्यू’ नाम से प्रचलित करें: मोदी

By भाषा | Updated: April 8, 2021 22:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू को वैश्विक स्तर पर स्वीकार्य एवं कारगर प्रयोग करार दिया और इसे ‘‘कोरोना कर्फ्यू’’ के नाम से प्रचलित करने का आह्वान किया।

ज्ञात हो कि राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू लागू किया है।

देश में तेजी से कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्रियों के साथ वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में रात्रि कर्फ्यू की प्रासंगिकता पर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए कहा कि इससे जागरूकता फैलाने में मदद मिलती है और यह लोगों को सावधानी बरतने के लिए प्रोत्साहित करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां पर रात्रि कर्फ्यू का प्रयोग हो रहा है, मेरा आग्रह है कि उसकी जगह हम कोरोना कर्फ्यू शब्द को प्रयोग करें ताकि कोरोना के प्रति एक सजगता बनी रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग ये बौद्धिक चर्चा करते हैं कि क्या कोरोना रात को ही आता है? हकीकत में दुनिया ने भी रात्रि कर्फ्यू के प्रयोग को स्वीकार किया है। कर्फ्यू का समय होता है तो हर व्यक्ति को याद रहता है कि वह कोरोना काल में जी रहा है। रात में नौ-10 बजे कोरोना कर्फ्यू लगाएं और सुबह पांच-छह बजे हटा दें ताकि बाकी व्यवस्थाओं पर ज्यादा प्रभाव ना हो।’’

उल्लेखनीय है कि देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन की ओर से मुंबई, नोएडा, दिल्ली लखनऊ और कुछ शहरों में रात्रि कर्फ्यू लागू किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘रात्रि कर्फ्यू को हमें कोरोना कर्फ्यू के नाम से प्रचलित करना है। इससे लोगों को जागरूक करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर