लाइव न्यूज़ :

डेंगू से बचाव के लिए बुखार के हर मरीज के खून की जांच कराएं, साफ-सफाई रखें: नोडल अधिकारी

By भाषा | Updated: October 31, 2021 00:04 IST

Open in App

मथुरा, 30 अक्टूबर डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी की रोकथाम के लिए यहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुखार के हर मरीज के खून की सम्पूर्ण जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी उद्योग ,कानपुर एवं डेंगू की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा नामित नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जिले में डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी की रोकथाम के लिए बुखार के हर मरीज के खून की सम्पूर्ण जांच कराएं तथा बचाव के लिए साफ-सफाई एवं बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनाए जाने पर जोर दें।

माहेश्वरी मथुरा के एक निजी विश्वविद्यालय के सभागार में बुलाई गई बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कोसीकलां में सफाई अभियान चलाए जाने व विशेष रूप से नालों की सफाई की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने गली-मोहल्लों में मच्छरों के शमन के लिए नियमित ‘फॉगिंग’ के भी निर्देश दिए।

माहेश्वरी ने सभी स्थानीय निकाय अधिकारियों को दीपावली के मद्देनजर गांवों में भी कूड़े के ढेर उठवाने और जगह-जगह कूडादान रखने की व्यवस्था करने को कहा।

नोडल अधिकारी ने बैठक में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना गुप्ता को बुखार के सभी मरीजों की सीबीसी जांच कराने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे