लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: पीएम मोदी ने शेयर किया योगासन का वीडियो, कहा- इससे तनाव घटाने में मिलती है मदद

By भाषा | Updated: March 31, 2020 12:07 IST

पीएम मोदी ने 'योग निद्रा' का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, 'जब भी समय मिलता है, मैं हफ्ते में 1-2 बार योग निद्रा का अभ्यास अवश्य करता हूं।' उन्होंने कहा, 'इससे शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है, साथ ही यह तनाव और चिंता को कम भी करता है।' प्रधानमंत्री ने कहा 'इंटरनेट पर आपको योग निद्रा के कई वीडियो मिलेंगे। अंग्रेजी और हिन्दी में 1-1 वीडियो साझा कर रहा हूं।'

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने ट्विटर पर शेयर किया 'योग निद्रा' का वीडियो।पीएम मोदी ने वीडियो शेयर कर कहा कि यह शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रखता है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण फैलने से रोकने के उद्देश्य से किए गए लॉकडाउन के दौरान लोगों को फिट रहने के लिये प्रोत्साहित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को योगासन का एक वीडियो साझा किया और कहा कि यह शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रखता है।

पीएम मोदी ने 'योग निद्रा' का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, 'जब भी समय मिलता है, मैं हफ्ते में 1-2 बार योग निद्रा का अभ्यास अवश्य करता हूं।' उन्होंने कहा, 'इससे शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है, साथ ही यह तनाव और चिंता को कम भी करता है।' प्रधानमंत्री ने कहा 'इंटरनेट पर आपको योग निद्रा के कई वीडियो मिलेंगे। अंग्रेजी और हिन्दी में 1-1 वीडियो साझा कर रहा हूं।'

गौरतलब है कि रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान एक श्रोता ने प्रधानमंत्री से पूछा था कि वे देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान क्या कर रहे हैं और अपनी फिटनेस का कैसे ख्याल रखते हैं?

इस दौरान प्रधानमंत्री ने योग का जिक्र करते हुए कहा था कि वे न तो फिटनेस विशेषज्ञ हैं और न ही चिकित्सा विशेषज्ञ हैं, लेकिन योग का अभ्यास कई वर्षों से उनके जीवन का एक अभिन्न अंग रहा है। उन्होंने कहा था 'कुछ योग आसनों से मुझे बहुत फायदा हुआ। संभव है कि लॉकडाउन के दौरान इनसे आपको भी कुछ मदद मिल जाए।'

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीयोग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया