लाइव न्यूज़ :

यूपी: योगी आदित्यनाथ को बेदखल करने के लिए प्रियंका गांधी के नेतृत्व में होगा आंदोलन

By शीलेष शर्मा | Updated: January 24, 2020 06:33 IST

प्रियंका के निर्देश पर प्रदेशभर के कांग्रेस नेता घर-घर जाकर ब्लॉक, जिला, तहसील स्तर पर उस फार्म को भरवा रहे है जिसमें किसानों की मांगों का उल्लेख है इनमें बिजली का बिल माफ करने, किसानों की कर्ज माफी जैसी मांगें शामिल हैं.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए कमर कस चुकी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अब सड़कों पर उतरकर सीधे टक्कर देने का फैसला किया है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार प्रियंका की इस मुहिम की शुरुआत मार्च से शुरु होगी जब प्रियंका के नेतृत्व में किसानों को एकजुट कर योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन अपने चरम पर होगा. 

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए कमर कस चुकी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अब सड़कों पर उतरकर सीधे टक्कर देने का फैसला किया है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार प्रियंका की इस मुहिम की शुरुआत मार्च से शुरु होगी जब प्रियंका के नेतृत्व में किसानों को एकजुट कर योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन अपने चरम पर होगा. 

इसकी शुरुआत फरवरी से शुरु हो जाएगी जिसके तहत पूरे प्रदेश में जिला, शहर, गांव, कस्बा स्तर तक किसानों को लामबंद करने की योजना है.

प्रियंका के निर्देश पर प्रदेशभर के कांग्रेस नेता घर-घर जाकर ब्लॉक, जिला, तहसील स्तर पर उस फार्म को भरवा रहे है जिसमें किसानों की मांगों का उल्लेख है इनमें बिजली का बिल माफ करने, किसानों की कर्ज माफी जैसी मांगें शामिल हैं.

आंदोलन के पहले चरण में ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर अधिकारियों का घेराव किया जाएगा और वहीं से आंदोलन का यह कारवां लखनऊ पहुंचेगा. 

इस मुहिम को अंजाम देने के लिए कांग्रेस नेताओं को विधिवत तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बूथ स्तर पर प्रबंधन की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. 

गौरतलब है कि 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है जिसके लिए कांग्रेस ऐड़ी से चोटी तक का जोर लगा रही है ताकि कांग्रेस की खोयी जमीन को फिर से वापस लाया जा सके. चुनावी रणनीति के लिए पार्टी ने ब्राह्मण,दलित और मुसलमानों को केंद्र बिंदु में रखा है साथ ही नौजवानों और किसानों को लामबंद कर पार्टी यूपी के किले को फतह करना चाहती है.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकांग्रेसप्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह