लाइव न्यूज़ :

अपनी आमदनी से परिचालन व्यय को पूरा करेंगे : रेलवे बोर्ड अध्यक्ष

By भाषा | Updated: December 26, 2020 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद रेलवे अपनी आमदनी से परिचालन व्यय को पूरा करेगा। इस साल कोरोना वायरस के प्रसार पर काबू के लिए रेलवे की यात्री सेवाएं अभूतपूर्व स्तर पर कम रहीं।

यादव ने साल के अंत में होने वाले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि खर्च पर नियंत्रण के लिए किए गए उपायों और माल ढुलाई से होने वाली आमदनी से यात्री खंड में हुए नुकसान की भरपाई करने में मदद मिलेगी।

कोरोना वायरस महामारी के कारण रेलवे को यात्रियों से होने वाली आय इस साल घटकर 87 प्रतिशत घटकर सिर्फ 4,600 करोड़ रुपये रह गयी है जबकि पिछले साल यह 53,000 करोड़ रुपये थी।

यादव ने कहा कि रेलवे को उम्मीद है कि खाद्यान्न और उर्वरकों जैसे गैर-पारंपरिक वस्तुओं की ढुलाई में वृद्धि से आमदनी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा, "रेलवे ने इस साल अब तक पिछले साल की तुलना में 12 फीसदी कम खर्च किया है। हमने अपने खर्च पर नियंत्रण रखा है और चूंकि कुछ ही ट्रेनें चल रही हैं, इसलिए हम ईंधन और अन्य मदों में बचत कर रहे हैं। कोविड-19 के बावजूद हम अपनी आमदनी से अपने परिचालन व्यय को पूरा करेंगे।’’

यादव ने कहा, ‘‘हमने पिछले साल की माल ढुलाई और माल ढुलाई से होने वाली आय को पार कर लिया है। इसलिए, इस साल माल ढुलाई राजस्व पिछले साल की तुलना में अधिक होगा।’’

उन्होंने कहा कि इस साल रेलवे की सबसे बड़ी उपलब्धियों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को बनाए रखना, श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 60 लाख से अधिक प्रवासी कामगारों को घर पहुंचाना शामिल है। इसके अलावा चुनौतियों को अवसर में बदलते हुए रखरखाव और सुरक्षा से जुड़े लंबित कार्यों को पूरा किया गया।

बुलेट ट्रेन परियोजना के संबंध में यादव ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे को आश्वासन दिया है कि परियोजना के लिए बाकी जमीन अगले चार महीनों में मुहैया करा दी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ऐसा हो जाने पर, हम पूरी लाइन पर काम शुरू कर सकते हैं। अगले चार महीनों में पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी और फिर आगे के बारे में फैसला किया जाएगा।

परियोजना के लिए पहचान की गई 68 प्रतिशत भूमि का अब तक अधिग्रहण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां