लाइव न्यूज़ :

देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिये ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना जरूरी : बिरला

By भाषा | Updated: October 30, 2021 16:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है, ऐसे में युवाओं को प्रौद्योगिकी युक्त समाधान के लिये कृषि क्षेत्र में कार्य करना चाहिए ।

लोकसभा अध्यक्ष ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नॉलॉजी (आईआईआईटी), कोटा के प्रथम दीक्षांत समारोह को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए यह बात कही ।

बिरला ने छात्रों से कहा कि तकनीकी क्षेत्र से जुड़े होने के कारण उनका दायित्व है कि वे देश को हर परिवर्तन के लिए तैयार रखें और इसके लिए उन्हें नई विधाओं, नए विचारों और नए व्यवहारों के साथ कार्य करके, अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उपयोग करना होगा।

उन्होंने युवाओं को नये भारत का अग्रदूत करार देते हुए कहा कि भारत का युवा अपने नवाचार, शोध एवं कार्यकुशलता से देश को मजबूत बना सकता है।

लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, बिरला ने कोरोना वैश्विक महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि एक- दूसरे से जुड़े एवं एक- दूसरे पर निर्भर विश्व में आत्मनिर्भरता आवश्यक है तथा छात्रों की सामूहिक शक्ति आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को एक नई गति दे रही है।

बिरला ने कहा, ‘‘देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। ऐसे में नौजवानों को कृषि क्षेत्र में कार्य करने और इसके लिए तकनीकी युक्त समाधान देने की जरूरत है।’’

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्दी ही आईआईआईटी कोटा का अपना सर्व सुविधा युक्त परिसर तैयार हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी