लाइव न्यूज़ :

बिहार में दागी मंत्रियों का परिचय कराने के लिए भाजपा ने लिया अमिताभ बच्चन की फिल्म 'इंकलाब' का सहारा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 19, 2022 18:24 IST

बिहार की भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दागी नेताओं के मसले पर घेरने के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म 'इंकलाब' का सहारा लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार भाजपा ने नीतीश सरकार के दागी मंत्रियों पर हमला करने के लिए अपनाया रोचक तरीका बिहार भाजपा ने दागी नेताओं को घेरने के लिए लिया अमिताभ बच्चन की फिल्म 'इंकलाब' का सहारा भाजपा ने फिल्म 'इंकलाब' का वीडियो ट्वीट किया, जिसमें अमिताभ दागी मंत्रियों का परिचय करा रहे हैं

पटना: बिहार में सियासी उलटफेर के बाद से विपक्षी भारतीय जनता पार्टी लगातार नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार पर निशाना साध रही है। भाजपा दागी मंत्रियों को निशाना बनाते हुए हमले शुरू कर दिये हैं। भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने राजद के साथ बनाई नई सरकार में आपराधिक प्रवृत्ति के नेताओं को मंत्री बनाया है।

बिहार की भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दागी नेताओं के मसले पर घेरने के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म 'इंकलाब' का सहारा लिया है। बिहार भाजपा ने अमिताभ की मूवी के एक सीन ट्वीट करके कहा कि यह है, जिसमें अमिताभ बच्चन दागी मंत्रियों का परिचय करा रहे हैं।

इस वीडियो में अमिताभ बच्चन दागी मंत्रियों का अपराध और उन्हें दिया विभाग, दोनों का जिक्र कर रहे हैं। दो मिनट 18 सेकेंड का यह वीडियो अमिताभ बच्चन की फिल्म 'इंकलाब' का है। एक-एक करके वह हर विभाग का नाम और मंत्रियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जानकारी दे रहे हैं। यह सीन फिल्म 'इंकलाब' के आखिर में दिखाया गया था।

अब भाजपा ने अमिताभ बच्चन की मूवी का सहारा लेते हुए नीतीश कुमार पर सवाल खड़ा किया है कि कैसे उन्होंने अपनी कैबिनेट में अपराधी छवि वाले नेताओं को जगह दी है। इसके साथ ही बिहार भाजपा ने लिखा है कि घबराने की बात नहीं है, इस सरकार ने अपनी-अपनी विधा में विशारद लोगों को उनकी योग्यतानुसार ही मंत्रीपद की जिम्मेदारी दी है।

उधर, नीतीश की भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री रहे गोपालगंज से भाजपा के वरिष्ठ नेता जनक राम ने कहा है कि राजद भले ही यह दावा करें कि आज उनकी पार्टी बिहार के विकास के लिए बात करती है। लेकिन कल जिस प्रकार से तेज प्रताप अपने जीजा के साथ नजर आए, उसके बाद ऐसा महसूस होने लगा है कि बिहार में एक बार फिर से जीजा साले के दौर की वापसी शुरू हो गई है।

गोपालगंज से भाजपा सांसद रहे जनक राम का हमला यहीं पर नहीं रूका, उन्होंने नीतीश सरकार से पूछा है कि क्या सरकार की बैठक में बाहरी लोगों की भी इंट्री की छूट दे दी गई है? क्या नीतीश कुमार जी को यह नजर नहीं आ रहा है? हमारी मांग है कि बिहार के मुख्यमंत्री वाकई प्रदेश की भलाई के बारे में सोचते हैं तो वह लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप से पूछें कि आखिर किस हैसियत से उन्होंने अपने जीजा को आधिकारिक मीटिंग में बैठाया?

टॅग्स :Bihar BJPनीतीश कुमारजेडीयूआरजेडीRJD
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं