लाइव न्यूज़ :

नदी की सफाई में नाकामी छिपाने के लिए आप सरकार ने यमुना किनारे छठ पूजा पर रोक लगाई : भाजपा

By भाषा | Updated: November 10, 2021 16:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर भाजपा की दिल्ली इकाई ने बुधवार को यहां की अरविंद केजरीवाल सरकार पर नए सिरे से हमला करते हुए आरोप लगाया कि उसने नदी की सफाई में अपनी नाकामी छिपाने के लिए यमुना किनारे छठ पूजा करने पर रोक लगाई है।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दावा किया यमुना नदी में 80 प्रतिशत प्रदूषण दिल्ली के 22 किलोमीटर रास्ते में उद्योगों का गंदा पानी और सीवेज से होता है।

गुप्ता ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ अरविंद केजरीवाल जी आपने यमुना नदी किनारे छठ पूजा पर रोक लगाई ताकि आप अपनी सरकार की नदी साफ करने की नाकामी छिपा सके।’’

उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सदस्य एवं भाजपा नेता मनोज तिवारी ने भी यमुना में भारी प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘नजफगढ़ नाला जैसे नालों को रोकने के बजाय केजरीवाल सरकार लोगों को यमुना के किनारे छठ पूजा मनाने से रोक रही है। उच्चतम न्यायालय को स्थिति पर संज्ञान लेना चाहिए और केजरीवाल सरकार को लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के लिए अपराधी के तौर पर लिया जाना चाहिए।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने 30 सितंबर आदेश में यमुना किनारे सहित सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा पर रोक लगा दी थी। हालांकि, 29 अक्टूबर को आदेश में संशोधन करते हुए ‘निर्धारित स्थानों’ पर छठ पूजा की अनुमति दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2009 में हत्या और 2025 में अरेस्ट, 16 साल बाद पति धर्मेंद्र रामशंकर और पत्नी किरण धर्मेंद्र सोनी इंदौर से अरेस्ट

भारतजनता के असीम प्रेम और समर्थन से बड़ी प्रेरणा, विजय ने कहा-मेरी जिंदगी के हर पड़ाव में तमिलनाडु के लोग मेरे साथ रहे

भारतRK चौधरी जाकर अपना धर्म बदल लें, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

क्रिकेटAustralia vs England, 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया 356 रन आगे, हाथ में 6 विकेट, फिर हारेगा इंग्लैंड, फिर से एशेज पर कब्जा?

भारतDelhi: वायु प्रदूषण से बच्चों को राहत! स्कूलों में लगाए जाएंगे 10 हजार एयर प्यूरीफायर

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: सपा सांसद जया बच्चन का सरकार पर गंभीर आरोप, देखें वायरल वीडियो

भारतरिव्यू: दिमाग में देर तक गूंजती है ‘रात अकेली है द बंसल मर्डर्स’

भारतParliament winter session: शीतकालीन सत्र समाप्त?, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सभी विपक्षी दलों से मिले पीएम मोदी, चाय के साथ चर्चा

भारतअजित पवार के साथ नहीं करेंगे गठजोड़, सचिन अहीर ने कहा-हम गठबंधन तोड़ देंगे

भारतहिन्दू नहीं मुस्लिम थे भगवान राम?, टीएमसी विधायक मदन मित्रा के बिगड़े बोल, वीडियो