लाइव न्यूज़ :

कोविड मरीजों की मदद के लिए युवा कांग्रेस ने तैयार किया 10 हजार ‘प्लामा डोनर’ का डेटा

By भाषा | Updated: April 17, 2021 15:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल कांग्रेस की युवा इकाई ने शनिवार को कहा कि उसने देश में कोरोना महामारी के बढ़ने के मद्देनजर मरीजों की मदद करने के मकसद से 10 हजार ‘प्लाज्मा डोनर’ का डेटा तैयार किया है।

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. के मुताबिक, इस डेटा के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने की कोशिश हो रही है।

उल्लेखनीय है कि किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज को वही व्यक्ति प्लाज्मा दे सकता है जो हाल ही में इस संक्रमण से उबरा हो।

श्रीनिवास ने कहा, ‘‘हमने देश भर से 10 हजार ऐसे लोगों का डेटा एकत्र किया है जो प्लाज्मा डोनर हो सकते हैं। इनमें से कई हमारे कार्यकर्ता भी हैं। जरूरत पड़ने पर हम इन लोगों से संपर्क करते हैं और संबंधित मरीज के लिए प्लाज्मा का प्रबंध करते हैं।’’

दरअसल, युवा कांग्रेस ने कोविड मरीजों की मदद के लिए इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘एसओएसआईवाईसी’ हैशटैग से अभियान चला रखा है।

श्रीनिवास ने कहा, ‘‘राहुल गांधी के निर्देश पर युवा कांग्रेस मरीजों को ऑक्सीजन, प्लाज्मा, जरूरी इंजेक्शन और दूसरी जरूरत की चीजें उपलब्ध कराने का काम कर रही है। एक हफ्ते में 45 हजार से अधिक लोगों ने हमसे मदद के लिए कहा है। इनमें से बहुत लोगों की हमने मदद की है।’’

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और सोशल मीडिया प्रभारी वैभव वालिया का कहना है, ‘‘सोशल मीडिया का इस्तेमाल राजनीतिक दलों की ओर से अब तक आरोप-प्रत्यारोप के लिए होता रहा है। लेकिन हम इस मुश्किल के समय में लोगों की मदद के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं। इसके जरिए हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंचा पा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो