लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण में मदद के लिए युवा कांग्रेस ने शुरू किया ‘वैक्सीन लगवाएं, कोरोना को हराएं’ अभियान

By भाषा | Updated: April 30, 2021 13:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल देश में 18 से 44 साल के आयुवर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान आरंभ होने से एक दिन पहले कांग्रेस की युवा इकाई ने कोरोना रोधी टीकों एवं पंजीकरण की प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरुक तथा मदद करने के मकसद से ‘वैक्सीन लगवाएं, कोरोना को हराएं’ अभियान आरंभ किया है।

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. के मुताबिक, उनका संगठन सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना के टीका के फायदे और इसको लगवाने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरुक करने के साथ उनकी मदद भी कर रहा है।

श्रीनिवास ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘ हम देश के युवाओं को टीके के बारे में जागरूक कर रहे हैं। पंजीकरण में आ रही दिक़्क़तों में भी युवा कांग्रेस युवाओं को ऑनलाइन सहयोग दे रही है । हम युवाओं को बता रहे हैं कि उन्हें पंजीकरण कैसे करना है और उनके नजदीक में कौन से टीकाकरण केंद्र हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘युवा कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी भी लोगों को फ़ोन पर सहयोग करने के लिए भी उपलब्ध हैं। भविष्य में जब वैक्सीन राज्यों के पास उपलब्ध होगी और स्थिति सुधरेगी तो शिविर लगाकर झुग्गी बस्तियों के लोगों का टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया जाएगा।’’

युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रमुख और राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर टीकाकरण के लिए पंजीकरण के अभियान से बहुत सारे लोगों को मदद मिल रही है। कई स्थानो पर इंटरनेट ना होने के कारण पंजीकरण में युवाओं को दिक़्क़त आ रही है उनका भी सहयोग किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल