लाइव न्यूज़ :

पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए व्यक्ति ने महाकालेश्वर मंदिर में दान किए 17 लाख रुपए के आभूषण

By भाषा | Updated: October 26, 2021 17:20 IST

Open in App

उज्जैन, 26 अक्टूबर झारखंड के एक व्यक्ति ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में अपनी पत्नी की अंतिम इच्छा के अनुसार 17 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण दान कर दिए। मंदिर प्रशासन के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंदिर के प्रशासक गणेश कुमार ने बताया कि रश्मि प्रभा का कुछ समय पहले निधन हो गया था। वह महाकालेश्वर की भक्त थीं और नियमित तौर पर यहां मंदिर आती थीं। लंबे समय से बीमार रहने के बाद उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले इच्छा व्यक्त की थी कि उनके आभूषण मंदिर में भगवान को अर्पित किए जाएं।

भगवान शिव के देश भर में स्थित 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में है।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को बोकारो, झारखंड के निवासी तथा रश्मि के पति संजीव कुमार और उनकी मां ने मंदिर में उनके गहने दान कर दिए। इनमें हार, चूड़ियां और झुमके शामिल हैं और इनका कुल वजन 310 ग्राम है जिसकी कीमत लगभग 17 लाख रुपए है।

पिछले सप्ताह मंदिर प्रबंधन ने जानकारी दी थी कि इस साल 28 जून से 15 अक्टूबर तक साढ़े तीन महीने की अवधि में प्रवेश टिकट, दान पेटियों, भस्म आरती के लिए बुकिंग और लड्डू प्रसाद की बिक्री से कुल 23.03 करोड़ रुपए प्राप्त हुए।

मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण ढाई माह से अधिक समय तक बंद रहने के बाद महाकालेश्वर मंदिर 28 जून से भक्तों के लिए फिर से खोल दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू