लाइव न्यूज़ :

मतदाताओं को सशक्त बनाने के लिए भय का माहौल दूर होना चाहिए: धनखड़

By भाषा | Updated: January 25, 2021 18:03 IST

Open in App

कोलकाता, 25 जनवरी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को मतदाताओं को सशक्त बनाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और भय का माहौल को दूर करने के लिए सभी तरह के प्रयास करने का आह्वान किया।

धनखड़ ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एक संदेश में कहा कि राज्य तभी उन्नति कर सकता है जब लोकतंत्र फले फूले। उन्होंने कहा कि राजनीतिक तटस्थता का अभाव गलत होगा, जिसके परिणाम सामने होंगे।

राज्यपाल ने ममता बनर्जी के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और सूचित बनाने के लिए सभी प्रयास करें।’’

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है जिस दिन चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी।

धनखड़ ने यह भी कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन और पुलिस को ‘‘राजनीतिक रूप से तटस्थ’’ होना चाहिए।

धनखड़ ने रविवार को लोगों से राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का गणतंत्र दिवस पर शपथ लेने का आग्रह किया था।

294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुनाव इस वर्ष अप्रैल-मई में होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू