लाइव न्यूज़ :

सशक्त बनाने के लिए उच्च जाति की महिलाओं को भी घर से ''खींचकर'' बाहर निकालो और उनसे काम कराओ:मंत्री

By भाषा | Updated: November 25, 2021 23:56 IST

Open in App

अनूपपुर (मप्र), 25 नवंबर मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने एवं पुरुषों के साथ समानता हासिल करने के लिए उच्च जाति की महिलाओं को भी घर से ''खींचकर'' बाहर निकालो और उनसे काम कराओ।

उन्होंने बुधवार को अनूपपुर जिले में महिलाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय बोली में वहां मौजूद लोगों के ठहाकों के बीच यह बात कही।

सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘बड़े-बड़े ठाकुर-ठकार अपने घर की महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने नहीं देते हैं। बड़े-बड़े लोग अपने घर की महिलाओं को घरों तक सीमित करके रखते हैं, जबकि हमारे गांव की (समाज के निचले तबके की) महिलाएं खेतों में जाती हैं और घर का काम भी करती हैं।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘समानता लाना है तो उच्च जाति की महिलाओं को भी घर से खींचकर बाहर निकालो और उनसे भी काम कराओ। तभी समानता आएगी।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘जब समाज में पुरुष और महिलाएं बराबर हैं तो दोनों को समान तरीके से काम करना चाहिए। महिलाएं अपनी ताकत का एहसास करें और पुरुषों के साथ काम करें और आगे बढ़ें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए