लाइव न्यूज़ :

एनआईए से जांच कराना मतलब भाजपा से जांच कराना होगा: दिग्विजय सिंह

By भाषा | Updated: March 18, 2021 18:11 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), 18 मार्च उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट पिछले माह विस्फोटक सामग्री से लदी कार बरामद होने के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की जांच पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि एनआईए से जांच कराना मतलब ‘भाजपा से जांच कराना होगा और इसे अब अलग रंग दिया जाएगा।’

सिंह ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘महाराष्ट्र में विस्फोटक मिलने की जांच एनआईए कर रही है। इसका मतलब है कि यह जांच भाजपा कर रही है और इसे अब अलग रंग दिया जाएगा।’’

उन्होंने दावा किया कि इसका कारण यही है कि एनआईए के निदेशक वाईसी मोदी के नजदीकी संबंध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके पहले भी वाईसी मोदी गुजरात दंगों के साथ-साथ वहां के मंत्री रहे हरेन पंड्या हत्याकांड जांच से जुड़े रहे और हर मामले में क्लीन चिट दी गई।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जो लोग बम विस्फोट से जुड़े अपराधी थे और उनके खिलाफ सबूत थे। जैसे ही जांच एनआईए ने शुरु की, उन्हें क्लीन चिट मिल गई।

कांग्रेस नेता ने कहा कि महाराष्ट्र मामले में जैसे ही वहां के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का बयान आया था, तभी से लग रहा था कि इसे अलग रंग दिया जाएगा।

सिंह उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट 25 फरवरी को विस्फोटक सामग्री से लदी एक कार के बरामद होने और उसके बाद मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किये जाने एवं मुंबई पुलिस के आयुक्त परमबीर सिंह का तबादला किये जाने को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल