लाइव न्यूज़ :

‘स्वामित्व’ पूरा करने के लिए ड्रोन से रोज पांच गांव की मैपिंग करायी जाए : गिरिराज सिंह

By भाषा | Updated: September 14, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को राज्यों से कहा कि वे ड्रोन टीमों को रोजाना पांच गांव का नक्शा बनाने का काम करने को कहें ताकि ‘स्वामित्व’ योजना का काम समय पर पूरा किया जा सके।

‘स्वामित्व’ योजना का लक्ष्य भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल करके गांव में मकान मालिकों को अधिकार का दस्तावेज मुहैया कराना है।

स्वामित्व (गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत तकनीक के साथ मानचित्रण) पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सिंह ने राज्यों से कहा कि वे तय समय सीमा 2024 से पहले स्वामित्व योजना को लागू करने का काम पूरा कर लें।

स्वामित्व में मानचित्रण और सर्वेक्षण की आधुनिक तकनीक साधनों के इस्तेमाल से ग्रामीण भारत में बदलाव लाया जा रहा है। इससे कर्ज और अन्य वित्तीय लाभ लेने के लिए ग्रामीणों द्वारा संपत्ति को एक वित्तीय संपदा के रूप में इस्तेमाल करने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस योजना में 2021-2025 के दौरान पूरे देश में लगभग 6.62 लाख गांव को शामिल किया जाएगा।

मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, ड्रोनों के न्यायसंगत उपयोग पर जोर देते हुए सिंह ने राज्यों से कहा कि वे प्रत्येक ड्रोन टीम को एक दिन में पांच गांव का काम सौंपें।

मंत्री ने इस योजना की सफलता के लिए राज्यों और भारतीय सर्वेक्षण के बीच करीबी समन्वय को महत्वपूर्ण बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं