लोहड़ी पर नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे: किसान नेता

By भाषा | Updated: January 3, 2021 21:26 IST2021-01-03T21:26:28+5:302021-01-03T21:26:28+5:30

To burn copies of new agricultural laws on Lohri: farmer leader | लोहड़ी पर नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे: किसान नेता

लोहड़ी पर नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे: किसान नेता

नयी दिल्ली, तीन जनवरी दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने रविवार को कहा कि वे 13 जनवरी को नए कानूनों की प्रतियां जलाकर लोहड़ी का त्योहार मनाएंगे।

उन्होंने कहा कि वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर 23 जनवरी को ''आजाद हिंद किसान दिवस'' के रूप में मनाएंगे।

किसान नेता मनजीत सिंह राय ने कहा, '' हम 13 जनवरी को नए कानूनों की प्रतियां जलाकर लोहड़ी का त्योहार मनाएंगे।''

साथ ही राय ने लोगों से अपील की कि वे छह से लेकर 20 जनवरी तक किसानों के समर्थन में देशभर में धरना-प्रदर्शन आयोजित करें।

अन्य किसान नेता ओंकार सिंह ने कहा, '' हमारे प्रदर्शन का आज 37वां दिन है। सरकार को अपना हठ छोड़ना चाहिए। इन परिस्थितयों में बुजुर्गों समेत किसान धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार को इस बारे में कोई चिंता नहीं है।''

किसान नेता हरमीत सिंह कादियान ने कहा, '' तापमान गिरने के साथ ही हमने वाटरप्रूफ टेंट के इंतजाम किए हैं। हम गरम पानी और कंबल की उपलब्ध्ता के लिए भी प्रयासरत हैं। करीब एक हजार महिलाओं के ठहरने के लिए टेंट और बिस्तर के इंतजाम किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: To burn copies of new agricultural laws on Lohri: farmer leader

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे