लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर के किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार खेतों को नए कृषि तकनीकों से जोड़ेगी

By भाषा | Updated: June 19, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून विज्ञान एवं तकनीक मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र में छोटे और सीमांत किसानों खास तौर पर महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लक्ष्य से खेतों को नवोन्मेषी कृषि तकनीकों से जोड़ने की दिशा में ‘बायोटेक-किसान कार्यक्रम’ के तहत काम करेगी।

मंत्रालय ने बताया कि जैव तकनीक विभाग ने अपने कार्यक्रम के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक विशेष पहल की शुरुआत की है ताकि स्थानीय किसानों के मुद्दों को समझा जा सके और उनकी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान निकले।

मंत्रालय ने बताया कि मौजूदा पहल ख़ास तौर पर पूर्वोत्तर क्षेत्र पर केंद्रित है क्योंकि इस क्षेत्र की बड़ी आबादी पहले से ही कृषि पर निर्भर है। यहां कुल श्रमबल का 70 फीसदी आजीविका के लिए कृषि क्षेत्र या उससे जुड़े क्षेत्र में काम करता है।

मंत्रालय ने कहा कि पूर्वोत्तर में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय को बढ़ाने की संभावनाओं पर काफी काम किया जाना है। इस क्षेत्र में स्थान आधारित विशेष फसल को बढ़ावा देकर, बाग़वानी और पेड़ों से आय, मत्स्य एवं मवेशी उत्पादन संबंधी क्षेत्रों को बढ़ावा देना शामिल है।

बायोटेक-कृषि इनोवेशन साइंस एप्लीकेशन नेटवर्क (बायोटेक-किसान) को पूर्वोत्तर में इस लक्ष्य के साथ लागू किया जाएगा कि खेतों को नए-नए तकनीक से जोड़ा जाए और इससे लघु और सीमांत किसानों खास तौर पर महिलाओं को लाभ मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी