लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में जिला स्तर पर 1,000 कोरोना स्वास्थ्य परामर्शदाता नियुक्त करेगी

By भाषा | Updated: May 19, 2021 17:16 IST

Open in App

जयपुर, 19 मई राजस्थान सरकार ने कोरोना महामारी में स्वास्थ्य सेवाओं में मदद के लिए जिला स्तर पर कोरोना स्वास्थ्य परामर्शदाता नियुक्त करने का फैसला है। इसके तहत राज्य भर में 1,000 कोरोना स्वास्थ्य परामर्शदाता नियुक्त किए जाएंगे।

राज्य नागरिक सुरक्षा विभाग जिला स्तर पर ‘कोरोना स्वास्थ्य परामर्शदाता' और कोरोना स्वास्थ्य सहायकों का चयन करेगा।

चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि नागरिक सुरक्षा विभाग को राज्य में कोरोना संक्रमण की कड़ी को तोड़ने, संक्रमित मरीजों को समुचित उपचार देने, चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने, मृत्यु दर पर लगााम लगाने के लिए घर-घर सर्वे और दवाई वितरण के कार्य को गति देने के वास्ते 31 जुलाई 2021 तक जिला स्तर पर ‘स्वास्थ्य परामर्शदाता' और ‘स्वास्थ्य सहायकों‘ का चयन या मनोनयन करने के निर्देश दिए हैं।

इनका चयन उसी तरह से होगा जैसे नागरिक सुरक्षा विभाग जिला स्तर पर स्वयंसेवकों का चयन करता है।

चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा ने इस बारे में दिशा-निर्देश जारी करते हुए बताया कि राज्य में 1,000 कोरोना स्वास्थ्य परामर्शदाता नियुक्त किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि परामर्शदाता के लिए न्यूनतम योग्यता एमबीबीएस की डिग्री व राजस्थान मेडिकल काउन्सिल में पंजीकृत होना है। वहीं, कोरोना स्वास्थ्य सहायक के लिए न्यूनतम योग्यता नर्स ग्रेड द्वितीय की डिग्री होना या जीएनएम व आरएनसी में पंजीकृत होना आवश्यक है।

परामर्शदाता का मासिक मानदेय 39,300 रुपए और स्वास्थ्य सहायक को मासिक मानदेय 7,900 रुपए प्रतिमाह होगा।

अरोड़ा ने बताया कि परामर्शदाता की सेवाएं कोरोना परामर्शदाता केन्द्र तथा घर-घर सर्वे करने कार्य को गति देने तथा पर्यवेक्षण के लिए ली जाएंगी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत पर एक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 2 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 3 स्वास्थ्य सहायकों को नियुक्त किया जाएगा।

प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि इस नियोजन में प्रत्येक जिला, ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इनके नियोजन के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें जिला कलक्टर या जिला कलक्टर द्वारा नामित अतिरिक्त जिला कलक्टर अध्यक्ष होंगे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सदस्य सचिव और उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) सदस्य होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं