लाइव न्यूज़ :

जल्द ही दल बदल सकते हैं TMC के छह विधायक, पूर्व सांसद: भाजपा सूत्र

By भाषा | Updated: May 29, 2019 17:11 IST

भाजपा नेता मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांग्शु रॉय समेत तीन विधायक और 50 से अधिक पार्षद मंगलवार को भगवा पार्टी में शामिल हो गए। इनमें से ज्यादातर पार्षद तृणमूल कांग्रेस के हैं।

Open in App

तृणमूल कांग्रेस के छह विधायक पार्टी के कुछ पूर्व सांसदों के साथ कुछ दिनों में दल बदल सकते हैं। भाजपा सूत्रों ने बुधवार को इस बारे में दावा किया। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘टीएमसी के छह विधायक जल्द ही हमारी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। विभिन्न नगर निगमों के कई पार्षद भी संपर्क में है। बस इंतजार करें और देखें।’’

नेता ने कहा कि ना केवल विधायक बल्कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ पूर्व सांसद भी पार्टी के संपर्क में हैं और उन्होंने ‘‘टीएमसी के कुशासन के खिलाफ लड़ाई’’ में भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि छह विधायकों में से चार दक्षिण बंगाल और दो उत्तर बंगाल के हैं। भाजपा नेता मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांग्शु रॉय समेत तीन विधायक और 50 से अधिक पार्षद मंगलवार को भगवा पार्टी में शामिल हो गए। इनमें से ज्यादातर पार्षद तृणमूल कांग्रेस के हैं।

भाजपा लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने पर काम कर रही है। भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में 18 लोकसभा सीटें जीतीं जबकि तृणमूल कांग्रेस ने उससे महज चार सीटें ज्यादा जीतीं। संवाददाता सम्मेलन में भाजपा में शामिल होने वाले विधायक कांग्रेस के तुषारकांति भट्टाचार्य और माकपा के देबेंद्र नाथ रॉय हैं। सुभ्रांग्शु रॉय को चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के लिए टीएमसी से निलंबित कर दिया गया था। बहरहाल तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना को ज्यादा तवज्जो नहीं देने की कोशिश की है। टीएमसी ने एक ट्वीट किया, ‘‘तृणमूल का एक निलंबित विधायक कल भाजपा में शामिल हो गया। अन्य विधायक कांग्रेस और माकपा के हैं। पार्षदों की संख्या छह है। उनसे भी बंदूक का डर दिखाकर ऐसा करने को मजबूर किया गया।’’

तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने मंगलवार को भाजपा पर खरीद-फरोख्त में शामिल होने का आरोप लगाया था जिसे भाजपा ने खारिज कर दिया था। भाजपा नेता मुकुल रॉय ने कहा, ‘‘आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। अगर कोई भाजपा में शामिल होना चाहता है और टीएमसी के कुशासन के खिलाफ लड़ता है तो हम कैसे इसे रोक सकते हैं। टीएमसी नेता दल-बदल के बारे में बात करने वाले आखिरी लोग होने चाहिए। जब टीएमसी ने पिछले कुछ वर्षों में कांग्रेस और माकपा के नेताओं के साथ खरीद-फरोख्त की तब वह क्या था? क्या यह खरीद फरोख्त नहीं थी?’’ 

टॅग्स :टीएमसीपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया