लाइव न्यूज़ :

टीएमसी का विलय प्रस्ताव खारिज किया, असमिया पहचान से कोई समझौता नहीं: अखिल गोगोई

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:25 IST

Open in App

गुवाहाटी, 25 नवंबर रायजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विलय के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है क्योंकि वह अपनी असमिया पहचान से समझौता नहीं करना चाहती है।

गोगोई ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में केवल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे सकती हैं और उन्हें हरा सकती हैं। गोगोई ने कहा, ‘‘मैं टीएमसी नेताओं से नहीं मिला हूं, लेकिन वे नियमित रूप से हमारे संपर्क में हैं। उन्होंने कुछ समय पहले हमसे संपर्क भी किया। उन्होंने हमें सभी मुद्दों पर चर्चा करने और अंतिम निर्णय लेने के लिए आमंत्रित किया।’’

असम की शिवसागर सीट से विधायक गोगोई ने कहा, ‘‘टीएमसी ने हमें एक प्रस्ताव दिया कि हमारी पार्टी का उनके साथ विलय करना चाहिए। हमारा कहना है कि हम असमिया क्षेत्रीय भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल हैं, जो असमिया भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम अपनी अलग क्षेत्रीय पहचान से समझौता नहीं करना चाहते हैं।’’

गोगोई ने कहा कि अगर विपक्ष 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को हराना चाहता है तो सभी क्षेत्रीय ताकतों को एकजुट होकर संघीय मोर्चा बनाना होगा।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ आंदोलन के समय रायजोर दल का गठन किया गया था। गोगोई ने असम विधानसभा चुनाव में निर्दलीय के तौर पर जीत हासिल की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos