लाइव न्यूज़ :

पुराने लोगों को नजरअंदाज कर भाजपा में लाए गए टीएमसी के दल-बदलू धीरे-धीरे चले जाएंगे: तथागत राय

By भाषा | Updated: May 24, 2021 20:20 IST

Open in App

कोलकाता, 24 मई भाजपा नेतृत्व के एक धड़े पर हमले जारी रखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता तथागत राय ने सोमवार को कहा कि पुराने लोगों को नजरअंदाज कर तृणमूल कांग्रेस के जिन दलबदलुओं का भाजपा में स्वागत किया गया था, वे अब अपने ''असली रंग'' दिखाने लगे हैं।

राय ने कहा कि ऐसे सभी लोग एक के बाद एक अपनी पुरानी पार्टी में शामिल हो जाएंगे।

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने वाली तृणमूल कांग्रेस की नेता सोनाली गुहा, सरला मुर्मू और अमल आचार्य ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी में वापस लौटने की इच्छा जाहिर की है और कहा है कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के अपने निर्णय पर खेद है।

अपने विवादास्पद बयानों के लिए पहचाने जाने वाले तथागत राय ने कहा, '' मेरी बात सही साबित हुई है। 20-30 साल पुराने लोगों को नजरअंदाज कर, जिन नए आने वालों का भाजपा में बाहें फैलाकर स्वागत किया गया, वे अब एक के बाद एक वापस तृणमूल कांग्रेस में जाने की तैयारी में हैं।''

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 77 सीटें जीतीं जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटों पर कब्जा जमाया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी के अवांछनीय तत्व विधानसभा चुनाव से पहले भगवा दल में शामिल हो गए।

उन्होंने कहा कि उनके विचार से चुनाव से पहले पाला बदलने वाले ऐसे नेताओं को अगले छह महीने तक तृणमूल कांग्रेस में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।

सांसद तथागत राय ने कहा, '' इस बारे में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी लेंगी। हालांकि, मेरे विचार से ऐसे लोगों को छह महीने के भीतर पार्टी में शामिल नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो