लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में टीएमसी को बड़ी बढ़त, रुझानों में जबर्दस्त जीत के मिल रहे संकेत

By भाषा | Updated: May 2, 2021 12:28 IST

Open in App

कोलकाता, दो मई पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना में 275 सीटों के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस राज्य में सत्ता पर फिर से काबिज होती दिख रही है, जहां उसके प्रत्याशी 187 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के महज 85 उम्मीदवारों को बढ़त मिली हुई है।

हालांकि, मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट पर अपने पूर्व सहयोगी एवं भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी से 8,000 से अधिक मतों से पीछे चल रही हैं।

कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद को धता बताते हुए, तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी तेजी से जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं और अगर मौजूदा रुझान परिणामों में तब्दील होते हैं तो पार्टी बेहद आसानी से लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएगी।

भाजपा से लोकसभा के दो सदस्य बाबुल सुप्रियो और लॉकेट चटर्जी, टॉलीगंज और चुचुरा सीट से पीछे चल रहे हैं। सुप्रियो लोकसभा में आसनसोल और चटर्जी हुगली सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

हालांकि, कूचबिहार से भाजपा सांसद निशिथ प्रमाणिक दिनाहाटा में आगे चल रहे हैं।

भवानीपुर से टीएमसी प्रत्याशी सोहनदेब अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी रुद्रनील घोष से 3,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। यह सीट ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के लिए छोड़ दी थी।

राज्य के मंत्री और बनर्जी के विश्वासपात्र फरहाद हाकिम भी अपनी सीट से आगे चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव