लाइव न्यूज़ :

टिकट के बदले धन लेने का टीएमसी का आरोप कुछ मामलों में सही हो सकता है: रूपा गांगुली

By भाषा | Updated: December 19, 2021 22:55 IST

Open in App

कोलकाता, 19 दिसंबर पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व के एक वर्ग पर निशाना साधते हुए पार्टी की राज्यसभा सदस्य रूपा गांगुली ने रविवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के इस आरोप के पीछे कुछ सच्चाई हो सकती है कि कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के लिए उम्मीदवारों का चयन करते समय धन लिया गया।

दक्षिण कोलकाता के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद गांगुली ने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार को शायद सब कुछ पता नहीं है क्योंकि हाल में उनकी नियुक्ति हुई है जबकि दिलीप घोष की ‘‘पूरी टीम’’ अब भी वहीं हैं और उन्हें गलत कामों को रोकना चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोष इससे पहले प्रदेश इकाई के अध्यक्ष थे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस आरोप में विश्वास करती हैं कि भाजपा उम्मीदवारों का चयन करते समय टिकट के लिए धन लिया गया, गांगुली ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कुछ मामलों में यह शत-प्रतिशत सच हो सकता है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि इस बार केएमसी चुनावों में ऐसा हुआ है, गांगुली ने कहा,‘हां।’

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पिछले महीने एक ऑडियो क्लिप जारी किया था जिसमें कथित तौर पर एक व्यक्ति को केएमसी चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों को नामित करने के लिए पैसे की बातचीत करते हुए सुना गया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी टिप्पणियों से पार्टी का अनुशासन भंग हो रहा है, राज्यसभा सदस्य ने कहा कि वह प्रदेश भाजपा के किसी भी संगठनात्मक पद पर नहीं हैं। प्रदेश भाजपा की चुनाव समिति की सदस्य होने की बात याद दिलाने पर गांगुली ने कहा, ‘‘यह एक बेकार समिति है जहां चार व्यक्ति सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं और हमारी केवल उपस्थिति होती है जिनकी एकमात्र भूमिका समोसा खाने और चाय पीने तक की है।’’

इससे पहले, गांगुली ने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी तब जाहिर की थी जब चुनाव में केएमसी के वार्ड नंबर 86 में भाजपा की एक दिवंगत नेता के पति को उम्मीदवार नहीं बनाया गया। गांगुली ने कहा, ‘‘मैं भाजपा की वफादार कार्यकर्ता हूं और टीएमसी के आतंक के खिलाफ लड़ूंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे